प्रियांक खड़गे को बड़ी तरक्की

Categorized as राजनीति

डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री बनने के साथ ही सरकाऱ, संगठन और राजनीतिक नैरेटिव पर अपना नियंत्रण बनाने का खेल शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे को गृह मंत्री बनाना इसी खेल का हिस्सा है। सोचें, राज्य के बड़े दलित नेता जी परमेश्वरा गृह मंत्री थे। सिद्धारमैया की सरकार में उनकी बड़ी हैसियत इसी वजह से थे। वे अब उप मुख्यमंत्री बन गए हैं लेकिन गृह मंत्रालय उनसे लेकर प्रियांक खड़गे को दे दिया गया है। इतना ही नहीं प्रियांक के पास पहले से आईटी और बीटी मंत्रालय था, जो उनके पास ही रहने दिया गया है। इस तरह प्रियांक का कद बढ़ा कर शिवकुमार ने एक तीर से दो शिकार किए हैं।

पहला काम तो उन्होंने यह किया है कि मल्लिकार्जुन खड़गे का सद्भाव हासिल किया है। दूसरा काम यह है कि सिद्धारमैया जिस अहिंदा वोट का अपने को मालिक मानते थे और कांग्रेस आलाकमान पर उसकी तलवार लटकाए रखते थे उसमें फूट डाल दी है। ध्यान रहे सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र के साथ मिल कर प्रियांक अहिंदा समीकरण को आगे बढ़ा रहे थे। अब प्रियांक को वहां से निकाल कर शिवकुमार ने अपने साथ किया है। इसके साथ ही कांग्रेस आलाकमान को यह मैसेज दिया है कि अहिंदा का दलित और मुस्लिम अपने आप कांग्रेस के साथ है। वह हर हाल में कांग्रेस को वोट करेगा। अब अपने दम पर शिवकुमार वोक्कालिगा वोट ले आएंगे। रही बात पिछड़ी जातियों की तो वह बंटा हुआ है। उसका एक हिस्सा अब भी कांग्रेस को वोट दे सकता है। शिवकुमार ने यह भी बताया है कि सिद्धारमैया की जाति यानी कुरुबा का वोट तो लोकसभा चुनाव में भी भाजपा के साथ गया था।


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo