शशि थरूर चाहते हैं कि पार्टी कार्रवाई करे

केरल की तिरूवनंतपुरम सीट से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने कांग्रेस नेतृत्व की परेशानी बढ़ाई है। अगले साल अप्रैल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले थरूर की राजनीति कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकती है। वे लगातार कांग्रेस पार्टी से अलग लाइन पर बयान दे रहे हैं और कांग्रेस से दूरी भी बना रहे… Continue reading शशि थरूर चाहते हैं कि पार्टी कार्रवाई करे

बंगाल में चुनाव आयोग की चुनौतियां

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के सामने एक चुनौती नहीं है। उसके सामने कई चुनौतियां हैं। हर दिन नई नई चुनौती सामने आ रही है। सरकार की ओर से असहयोग, अधिकारियों का असहयोग, बूथ लेवल अधिकारियों यानी बीएलओ का संगठन बना कर विरोध प्रदर्शन करना आदि चुनौतियों से तो चुनाव आयोग निपट ही रहा था… Continue reading बंगाल में चुनाव आयोग की चुनौतियां

राजकोष में लगी सेंध

कहा गया था कि जीएसटी में कटौती से बाजार में खरीदारी इतनी ज्यादा बढ़ेगी कि सरकार के कर राजस्व में असल में इजाफा होगा। लेकिन जीएसटी वसूली के अक्टूबर के आंकड़ों ने इस उम्मीद पर पानी फेर दिया है। एक ही दिन आई तीन खबरों ने उस गुब्बारे में पिन चुभो दी है कि जिसे… Continue reading राजकोष में लगी सेंध

गले पड़ा एक ‘साथी’

ऐसे सारे निर्णय बिना किसी सार्वजनिक बहस के लिए जा रहे हैं। अतः इस अंदेशे में दम है कि भारत को एक ऐसे समाज में बदला जा रहा है, जहां व्यक्ति की प्राइवेसी के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी जाएगी। हर स्मार्टफोन सेट में संचार साथी ऐप डालने के केंद्र के निर्देश पर जागरूक तबकों… Continue reading गले पड़ा एक ‘साथी’

अराजनीतिक लोगों से कांग्रेस की मुश्किल

कांग्रेस लगातार चुनाव हार रही है। यह उसकी एक बड़ी समस्या है। इसमें कोई संदेह नहीं हो सकता है। कांग्रेस के आलाकमान के कमजोर होने की जो धारणा बनी है और सही धारणा बनी है, उसका कारण यह है कि कांग्रेस चुनाव नहीं जीत रही है। 2014 से पहले जब तक कांग्रेस चुनाव जीत रही… Continue reading अराजनीतिक लोगों से कांग्रेस की मुश्किल

एसआईआर पर नौ को चर्चा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार आखिरकार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है। संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को पक्ष और विपक्ष में सहमति बन गई, जिसके मुताबिक नौ दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी। सरकार ने सत्र के पहले ही कहा था… Continue reading एसआईआर पर नौ को चर्चा

‘संचार साथी’ ऐप पर विवाद के बाद सफाई

नई दिल्ली। मोबाइल हैंडसेट की सुरक्षा और साइबर फ्रॉड से कथित सुरक्षा के नाम पर सभी स्मार्टफोन में ‘संचार साथी’ ऐप डाउनलोड करने के केंद्र सरकार के फैसले पर मंगलवार को संसद में काफी हंगामा हुआ। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से सफाई दी गई। संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह ऐप… Continue reading ‘संचार साथी’ ऐप पर विवाद के बाद सफाई

अब सेवा तीर्थ में होगा प्रधानमंत्री कार्यालय

नई दिल्ली। राजभवनों का नाम बदल कर लोकभवन करने के साथ साथ अब प्रधानमंत्री कार्यालय की इमारत का नाम सेवा तीर्थ करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय सचिवालय को कर्तव्य भवन के नाम से जाना जाएगा। मंगलवार को यह जानकारी आने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, ‘सार्वजनिक संस्थानों में बड़ा बदलाव… Continue reading अब सेवा तीर्थ में होगा प्रधानमंत्री कार्यालय

प्रेम कुमार बिहार के स्पीकर चुने गए

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले भारी जनादेश के बाद विधानसभा का पहला सत्र चल रहा है। सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को स्पीकर का चुनाव हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को आम राय से विधानसभा का स्पीकर चुना गया। इससे पहले प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने सदन को बताया… Continue reading प्रेम कुमार बिहार के स्पीकर चुने गए

सिद्धारमैया-शिवकुमार ने फिर दिखाई एकता

बेंगलुरू। चार दिन में दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपनी एकता दिखाई है। मंगलवार को उप मुख्यमंत्री शिवकुमार ने सिद्धारमैया को अपने घर पर नाश्ते के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों नेताओं ने कहा कि उनके बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है। साथ ही सिद्धारमैया ​​​​​​ने यह… Continue reading सिद्धारमैया-शिवकुमार ने फिर दिखाई एकता

logo