प्रेम कुमार बिहार के स्पीकर चुने गए

Categorized as समाचार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले भारी जनादेश के बाद विधानसभा का पहला सत्र चल रहा है। सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को स्पीकर का चुनाव हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार को आम राय से विधानसभा का स्पीकर चुना गया। इससे पहले प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने सदन को बताया कि अध्यक्ष पद के लिए प्रेम कुमार ही एकमात्र उम्मीदवार हैं। इसके बाद, उन्हें ध्वनि मत से आम सहमति से निर्वाचित घोषित किया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रेम कुमार को अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह बिहार विधानसभा के लिए एक सकारात्मक संकेत है और इससे राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मजबूत होगी। गया शहर सीट से हाल ही में लगातार नौवीं बार चुनाव जीते प्रेम कुमार को परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अध्यक्ष के आसन तक पहुंचाया।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद खबर आई थी कि जनता दल यू ने भी स्पीकर पर दावा किया है। लेकिन भाजपा इसके लिए राजी नहीं हुई। पिछली विधानसभा में भी भाजपा का स्पीकर था। जदयू के नरेंद्र नारायण यादव के प्रोटेम स्पीकर चुने जाने के बाद तय हो गया था कि प्रेम कुमार स्पीकर होंगे। वे अति पिछड़ी जाति से आते हैं। वे पहले कई बार मंत्री रह चुके हैं।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo