सिद्धारमैया-शिवकुमार ने फिर दिखाई एकता

Categorized as समाचार

बेंगलुरू। चार दिन में दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अपनी एकता दिखाई है। मंगलवार को उप मुख्यमंत्री शिवकुमार ने सिद्धारमैया को अपने घर पर नाश्ते के लिए बुलाया। इसके बाद दोनों नेताओं ने कहा कि उनके बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है। साथ ही सिद्धारमैया ​​​​​​ने यह भी कहा कि जब हाईकमान कहेगा, तब डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बना दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ​​​​​​ने कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं है और दोनों राज्य सरकार को एकजुट होकर चला रहे हैं। इससे पहले दोनों ने मंगलवार को फिर साथ में नाश्ता किया। चार दिन में दूसरी बार दोनों की साथ में नाश्ते पर मीटिंग हुई। सिद्धारमैया मंगलवार सुबह शिवकुमार के घर पहुंचे, जहां उनका स्वागत डीके शिवकुमार और उनके भाई, पूर्व सांसद डीके सुरेश ने किया।

बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के निर्देश पर दोनों नेता एक दूसरे से मिल रहे हैं और एकता दिखा रहे हैं। असल में पिछले कुछ दिनों से इस बात की चर्चा चल रही है कि ढाई ढाई साल तक सत्ता की हिस्सेदारी के फॉर्मूले के तहत अब डीके शिवकुमार को सीएम बनाया जाएगा। दोनों के समर्थक अपने नेता को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। इसे लेकर सार्वजनिक बयानबाजी भी शुरू हो गई थी।

बहरहाल, मंगलवार को सिद्धारमैया ने बताया कि नाश्ते के दौरान विधानसभा सत्र और आगामी कामकाज के एजेंडे पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि बैठक में फैसला किया गया कि आठ दिसंबर को सांसदों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें किसानों और राज्य के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। गौरतलब है कि इससे पहले 29 नवंबर को दोनों ने साथ नाश्ता किया था। उस समय सिद्धारमैया ने अपने घर पर शिवकुमार को बुलाया था। उसके बाद दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo