प्रियंका का रहा शीतकालीन सत्र

संसद का शीतकालीन सत्र प्रियंका गांधी वाड्रा के नाम रहा। सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पास हुए, कई बड़े विषयों पर चर्चा हुई और संसद परिसर में भी खूब राजनीति हुई लेकिन 19 दिन के इस छोटे से सत्र में हर तरफ प्रियंका की चर्चा रही। वे सिर्फ डेढ़ साल पहले संसद में पहुंची हैं।… Continue reading प्रियंका का रहा शीतकालीन सत्र

तृणमूल ने बनाया गांधी का मुद्दा

कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी पर अपना दावा करती है लेकिन महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार ग्रामीण योजना यानी मनरेगा को समाप्त किया गया तो कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा नहीं बना सकी। उसकी बजाय ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने इसे मुद्दा बना दिया। दिल्ली से लेकर कोलकाता तक तृणमूल कांग्रेस ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया।… Continue reading तृणमूल ने बनाया गांधी का मुद्दा

कांग्रेस ने बड़ा मौका गंवाया

महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना यानी मनरेगा की जगह विकसित भारत जी राम जी बिल लाने का कांग्रेस ने भी विरोध किया। कांग्रेस के सांसदों ने इसके खिलाफ दोनों सदनों में भाषण दिया। लेकिन लोगों का ध्यान खींचने वाले कार्यक्रम कांग्रेस नहीं कर सकी। संसद के अंदर कांग्रेस की ओर सोनिया और राहुल गांधी… Continue reading कांग्रेस ने बड़ा मौका गंवाया

आधी रात को बिल पास करने का चलन

ऐसा लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को आधी रात तक या उसके बाद भी संसद चलाने का चस्का लग गया है। बहुत पहले आधी रात को संसद का सत्र बुला कर वस्तु व सेवा कर यानी जीएसटी कानून पास किया गया था। यह 2017 की बात है। उसके बाद इस साल… Continue reading आधी रात को बिल पास करने का चलन

सरकार ने जरूरी मुद्दे छोड़ दिए

संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश के दूसरे हिस्सों में बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर चर्चा होनी चाहिए। सरकार ने इस पर चर्चा नहीं कराई। उलटे सत्र खत्म हुआ तो सरकार की ओर से कहा गया कि कांग्रेस चर्चा… Continue reading सरकार ने जरूरी मुद्दे छोड़ दिए

विकसित भारत- जी राम जी!

जी राम जी को विकसित भारत के लिए विकसित ग्रामीण व्यवस्था तैयार करने के स्पष्ट उद्देश्य से लाया गया है। विपक्षी पार्टियों और आलोचकों को इस पर अमल का इंतजार करना चाहिए तब उनको वास्तविक स्थिति का अंदाजा लगेगा। जहां तक तकनीक के ज्यादा इस्तेमाल का आरोप है तो यह समझने की जरुरत है कि… Continue reading विकसित भारत- जी राम जी!

प्रदूषण से दिल्ली का बुरा हाल

नई दिल्ली। बढ़ती ठंड, वायु प्रदूषण और धुंध व धुएं मोटी परत से दिल्ली का बुरा हाल है। शनिवार को पूरे दिन स्मॉग छाया रहा। तापमान गिर गया और कई जगह पर वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई का स्तर सबसे ऊपर यानी पांच सौ तक पहुंच गया। सरकारी मॉनिटरिंग सेंटर्स पर इससे ज्यादा का पैमाना… Continue reading प्रदूषण से दिल्ली का बुरा हाल

बांग्ला सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

नई दिल्ली। भारत और शेख हसीना विरोधी नेता उस्मान हादी को शनिवार को बांग्लादेश के राष्ट्रीय कवि नजरूल इस्लाम की कब्र के पास दफन किया गया। उस्मान हादी के जनाजे में लाखों की संख्या में लोग जुटे। हादी के संगठन इंकलाब मंच ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है और… Continue reading बांग्ला सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम

जीना चाहते हैं इसलिए बीजेपी चाहते हैं

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल दौरे में शनिवार को यह नारा दिया। मतुआ समाज की बहुलता वाले ताहेरपुर में एक रैली को वर्चुअल तरीके से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बांग्ला भाषा में कहा ‘बाचते चाई, ताई बीजेपी चाई’। इसका मतलब है कि जीना चाहते हैं इसलिए बीजेपी चाहते हैं। इस तरह… Continue reading जीना चाहते हैं इसलिए बीजेपी चाहते हैं

बीएमसी चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी

मुंबई। महाराष्ट्र में शहरी निकाय चुनावों से पहले विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी में दरार आ गई है। कांग्रेस पार्टी ने बृहन्मुंबई नगर निगम यानी बीएमसी चुनाव में गठबंधन से अलग होने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा है कि पार्टी बीएमसी में अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय… Continue reading बीएमसी चुनाव कांग्रेस अकेले लड़ेगी

logo