वाह! सूर्यवंशी की बल्लेबाजी

Categorized as लेख

धरोहर मान लिए गए सूर्यवंशी शारीरिक व मानसिक तौर पर सुदृढ़, निडर व परिपक्क ही लगे। शुरुआती दौर में देखने पर लगता था कि वैभव खास लप्पेबाज हैं जो किस्मत के भरोसे खेलना चाहते हैं। गेंद को बस उठाकर या उड़ाकर ही मारना चाहते हैं। मगर उनमें लगातार लड़कपन की लय से भरा आत्मविश्वास झलकता था।

सबका हैरान होना स्वभाविक है। सचमुच सवाल है कि कैसे एक पन्द्रह-सोलह साल का बच्चा दिग्गज महान तेज गेंदबाजों को बेधड़क छक्के-चौके मार रहा है।

खास उन्नीसवें आईपीएल में बंगलोर ने गुजरात को फाइनल में हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। लेकिन राजस्थान के शुरुआती बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का ही जयगान होता रहा। वे चमके, और सभी को चमकाते रहे। सारा गुणगान सूर्यवंशी की प्रतिभा, क्षमता और वैभव का ही गाया गया। क्रिकेट प्रेमी सोचने पर मजबूर हैं कि आखिर वैभव सूर्यवंशी किस मिट्टी के बने हैं? इस मार्च में पन्द्रह साल पूरे करने वाले वैभव की अद्भुत, अकल्पनीय प्रतिभा व क्षमता का रहस्य क्या है? क्या सूर्यवंशी में भी ईश-अंश है?

सूर्यवंशी के वैभव की चमक इस आईपीएल पर छायी रही। 16 पारियां में सूर्यवंशी ने लगभग 50 रन प्रति पारी की औसत से 776 रन बनाए। कुल 16 पारी में प्रति पारी 4.5 छक्के मारते हुए 72 छक्कों का आंखे खुली छोड़ देने जैसा कीर्तिमान बनाया। हर 1 गेंद पर 2.37 रन बनाने की बल्लेबाजी क्षमता रही। एक बार सबसे तेज शतक बनाने से चूके तो दूसरा सबसे तेज आईपीएल शतक बनाया। सबसे कम उम्र में सबसे तेजी से हजार रन बनाने वाले भी वैभव ही हैं। छोटी सी उम्र में इतने सारे विशाल, महान कीर्तिमान उनके नाम हो गए हैं। आखिर वैभव में मन की दृढ़ता के अलावा ऐसा क्या है जो उन्हें बल्लेबाजी का सूर्यवंशी बनाता है?

यह तो अब सभी जान गए हैं कि माता-पिता ने वैभव को पालने में झूलने के समय पर ही बाईस गज की फील्ड पर उतार दिया था। झुनझुने की जगह बल्ला थमा दिया था। गोदी में घूमने के समय पर बल्ला घुमाना सिख रहे थे। पांव रखने, साधने से पहले दौड़ना शुरू हो गया था। स्कूल पढ़ाई के समय पर क्रिकेट की कोचिंग हो रही थी। यह और ऐसा ही बहुत कुछ तो तमाम माता-पिता सचिन तेंदुलकर के छोटी उम्र में भारत के लिए खेलने के समय से ही करते आ रहे हैं। माता-पिता के समर्पण व त्याग की अनंत गाथाएं हैं। सभी की कोशिश पूत के पांव पालने में ही दिखने की रही। लेकिन वैभव में इस सब के अलावा भी खास है जो उन्हें सूर्यवंशी बनाता है।

धरोहर मान लिए गए सूर्यवंशी शारीरिक व मानसिक तौर पर सुदृढ़, निडर व परिपक्क ही लगे। और उनके बल्ले की चाल खास ही दिखी। दो-तीन साल से उनका नाम खूब लिया जा रहा था। वे अंडर-19 विश्व कप खेले। राहुल द्रविड ने उनको राजस्थान के लिए खरीदा। शुरुआती दौर में देखने पर लगता था कि वैभव खास लप्पेबाज हैं जो किस्मत के भरोसे खेलना चाहते हैं। गेंद को बस उठाकर या उड़ाकर ही मारना चाहते हैं। मगर उनमें लगातार लड़कपन की लय से भरा आत्मविश्वास झलकता था।

वैभव के बल्ले के जोरदार, पूरे गोल घुमाव के कारण जो लोच, ऊर्जा व ताकत आती है वह खास है। उस पर बल्ले-हाथ की जुगलबंदी उनको लगातार शॉट खेलने के लिए उकसाती है। गेंद की दिशा व टप्पे का अंदाजा उनको पहले से अच्छा लग जाता है। गेंद-बल्ले का मिलन, यानी टाइमिंग और ताकत उनकी बल्लेबाजी में साफ दिखती है।

अभी वैभव को भारत के लिए खेलना है। बीसमबीस के अलावा एकदिवसीय और टेस्ट भी खेलना है। वैभव सूर्यवंशी खुद भी मानते हैं की उन पर भगवान का आशीर्वाद है। और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कह ही दिया है कि वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट को भगवान की देन हैं।


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo