शिक्षकों को एआई का प्रशिक्षण देगा गूगल, बिहार सरकार ने समझौते को दी मंजूरी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने शिक्षकों की शिक्षण क्षमताओं को बेहतर बनाने के लिए उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के उपयोग में प्रशिक्षित करने के मकसद से गूगल के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) को अंतिम रूप दिया है।

मुख्यमंत्री पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा हम गूगल के साथ एक करार कर रहे हैं ताकि शिक्षकों को इस तरह से प्रशिक्षण दिया जा सके कि वे बेहतर ढंग से पढ़ा सकें। पढ़ाने की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए दूसरी संस्थाओं के साथ भी ऐसे ही समझौते किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि ‘बिहार विद्या साथी’ – जो चौबीसों घंटे चलने वाला संवादात्मक डिजिटल अध्ययन और एआई-आधारित प्रश्न समाधान मंच है – के जरिए राज्य में शिक्षण-सीखने के अनुभव का दायरा बढ़ा है।

Also Read : बिहार: गंगा ने पार किया ‘उच्चतम बाढ़ स्तर’, 11 जिलों में 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और सर्वम एआई के सहयोग से बिहार में एक आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता तंत्र विकसित किया जाएगा। शिक्षकों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की नवीनतम तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

उन्होंने बिहार में एक शिक्षक प्रशिक्षण विश्वविद्यालय और बीएचयू केंद्र स्थापित करने, मानदेय-आधारित शिक्षकों के लिए वेतनमान की अलग व्यवस्था बनाने और मदरसा व संस्कृत बोर्ड के शिक्षकों के बकाया वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का भी संकल्प लिया।

राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कार्यक्रम के दौरान, चौधरी ने दावा किया कि 2004-05 से अब तक स्कूल छोड़ने वालों की दर में भारी कमी आई है — प्राथमिक स्तर पर यह 46 प्रतिशत से घटकर दो प्रतिशत, उच्च प्राथमिक स्तर पर 73 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत से कम, और उच्चतर माध्यमिक स्तर पर 83 प्रतिशत से घटकर सात प्रतिशत से कम हो गई है।

उन्होंने कहा कि स्कूल न जाने वाले बच्चों की हिस्सेदारी लगभग 12 प्रतिशत से घटकर सिर्फ 1.7 प्रतिशत रह गई है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

मोदी ने यूएई, मलेशिया, वियतनाम और इथियोपिया के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

September 12, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया, वियतनाम, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इथियोपिया के नेताओं के साथ शनिवार को द्विपक्षीय बैठकें कीं जिनमें महत्वपूर्ण खनिजों, ऊर्जा और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्रों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। ये बैठकें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने अबू धाबी के युवराज शेख खालिद बिन मोहम्मद…

ब्रिक्स मीडिया किट में भी दिखी भारतीयता की झलक

September 12, 2026

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को शुरू हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में विदेश मंत्रालय की ओर से देश-विदेश के पत्रकारों को दिए गए मीडिया किट में घरेलू उत्पादों को प्रोत्साहित करने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ से ‘लोकल टू ग्लोबल’ की अपील की बानगी दिखी। इस किट में पांच पंखुडी वाले कमल…

logo