खाद की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को लेकर गहलोत का सरकार पर हमला

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में खाद की ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नई व्यवस्था किसानों को खाद उपलब्ध कराने के बजाय उन्हें परेशान करने का माध्यम बन गई है।

गहलोत ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह समस्या केवल बारां जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राजस्थान के किसान इस अव्यवस्था से प्रभावित हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नई ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था खाद देने के बजाय किसानों को परेशान करने का जरिया बन गइ है। 

Also Read : कांग्रेस ने असम में रायजोर दल के साथ संबंध समाप्त किये जाने की घोषणा की

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था में तकनीकी खामियां, सर्वर डाउन रहने और घंटों कतारों में खड़े रहने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

गहलोत ने आरोप लगाया कि राज्य के किसानों के हिस्से की खाद मध्य प्रदेश भेजी जा रही है।

उन्होंने कहा कि किसानों तक खाद पहुंचाने के मामले में भाजपा सरकार का ‘‘डबल इंजन’’ पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश के किसान इस अव्यवस्था का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बताएं कि आखिर किसान कब तक परेशान होते रहेंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo