कांग्रेस ने असम में रायजोर दल के साथ संबंध समाप्त किये जाने की घोषणा की

Categorized as प्रादेशिक समाचार

असम में विपक्षी दल कांग्रेस ने अखिल गोगोई के नेतृत्व वाले रायजोर दल के साथ सभी संबंध समाप्त करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

कांग्रेस ने इसके लिए ‘‘गठबंधन की मर्यादा के उल्लंघन” को कारण बताया।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई के निर्देश पर लिया गया यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

पार्टी ने बताया कि इस संबंध में असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के महासचिव (संगठन) रमन्ना बरुआ द्वारा हस्ताक्षरित एक परिपत्र बुधवार को जारी किया गया।

कांग्रेस ने कहा कि उसने पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले अखिल भारतीय वामपंथी दलों और रायजोर दल समेत कई क्षेत्रीय दलों के साथ चुनावी गठबंधन किया था और इसका उद्देश्य “सांप्रदायिक ताकतों” के खिलाफ एकजुट विपक्ष पेश करना था।

इसने आरोप लगाया हालांकि इस अवधि के दौरान रायजोर दल का नेतृत्व लगातार कांग्रेस पार्टी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण प्रचार और चरित्र हनन में लगा रहा, जिससे गठबंधन के नियमों और मर्यादा का उल्लंघन हुआ।

Also Read : नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,252, लगातार बारिश से फिर बाढ़ का खतरा

कांग्रेस ने आरोप लगाया कई मौकों पर रायजोर दल के नेतृत्व ने विपक्षी गठबंधन में शामिल अन्य घटक दलों के नेताओं के खिलाफ बेबुनियाद, अनुचित और अपमानजनक टिप्पणियां कीं।

कांग्रेस ने कहा कि गठबंधन की मर्यादा का उल्लंघन करने वाले इस तरह के आचरण को देखते हुए रायजोर दल के साथ राजनीतिक संबंध बनाए रखना अब संभव नहीं है।

बयान के अनुसार पार्टी ने कहा कि इस गठबंधन को समाप्त करने के बावजूद कांग्रेस अपनी प्रतिबद्धताओं पर अडिग है। इसने अपने संकल्प को दोहराया कि वह जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और मौजूदा भाजपा सरकार को जनविरोधी कार्रवाइयों, अन्यायपूर्ण नीतियों और कुशासन के लिए सख्ती से जवाबदेह ठहराती रहेगी।

रायजोर दल के नेतृत्व की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी।

कांग्रेस और रायजोर दल पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान छह दलों वाले विपक्षी गठबंधन का हिस्सा थे। कांग्रेस और रायजोर दल ने 126 सदस्यीय विधानसभा में क्रमशः 19 और दो सीट जीती थीं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग सात साल बाद भारत आए

September 12, 2026

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की। यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप…

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अहम जलडमरूमध्य में द्वीप पर कब्जा किया

September 12, 2026

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है जिससे ईरान युद्ध में एक नया मोर्चा खुल गया है और सऊदी अरब की ओर से होने वाले तेल निर्यात पर संकट और बढ़ गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी…

केरल में 19 दवाएं खराब मानक गुणवत्ता वाली घोषित

September 12, 2026

केरल औषधि नियंत्रण विभाग ने अगस्त 2026 के दौरान की गई प्रयोगशाला जांच के बाद 19 दवा नमूनों को “मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं” घोषित किया है। इन नमूनों में आम तौर पर उपयोग होने वाली कई दवाएं शामिल हैं, जैसे कि लोपेरामाइड हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट आईपी 2 एमजी, डिक्लोफेनाक सोडियम टैबलेट आईपी 50 एमजी, फोलिक…

तेलंगाना विधानसभा में प्रजा विश्वासम संशोधन विधेयक पेश

September 12, 2026

तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री डी. श्रीधर बाबू ने शनिवार को विधानसभा में ‘तेलंगाना प्रजा विश्वासम (प्रावधानों में संशोधन) विधेयक, 2026’ पेश किया। इस विधेयक का उद्देश्य छोटी-मोटी, तकनीकी और प्रक्रिया संबंधी उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से हटाना और कारोबार करने में आसानी (ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस) को बढ़ावा देना है। बिल…

हरीश रावत का कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा

September 12, 2026

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि श्री रावत ने स्वयं कार्य समिति से इस्तीफा देने की पेशकश की है और अपना त्यागपत्र कांग्रेस आलाकमान को भेज दिया है।…

logo