जीएसटी धोखाधड़ी मामला: ईडी ने उप्र और हरियाणा में कई स्थानों पर छापे मारे

Categorized as प्रादेशिक समाचार

प्रवर्तन निदेशालय ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में सोमवार को उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि फर्जी ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ का गलत तरीके से लाभ उठाने से जुड़े मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रावधानों के तहत उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में नौ परिसरों के अलावा हरियाणा के फरीदाबाद में भी तलाश अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद उत्तर प्रदेश के इन दो शहरों में दो जगहों से 1.1 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए।

Also Read : कॉजपा ने दिल्ली में पांच सितंबर को मार्च का आह्वान किया, केंद्र पर वादे से मुकरने का आरोप लगाया

यह जांच फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का “धोखाधड़ी” से लाभ उठाने से जुड़ी है।

यह जांच जंबूद्वीप एक्सपोर्ट एंड इम्पोर्ट नामक कंपनी से जुड़ी है। आरोप है कि कंपनी ने सामान के वास्तविक परिवहन के बिना ही फर्जी चालान और ‘ई-वे बिल’ के माध्यम से ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ बनाया और उसे आगे हस्तांतरित किया।

ईडी की इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया के लिए कंपनी से संपर्क नहीं हो सका।

ईडी का आरोप है कि कंपनी ने कई फर्जी/अस्तित्वहीन संस्थाओं के माध्यम से धन का विभिन्न स्तरों पर लेन-देन और नकद निकासी की। जीएसटी अधिकारियों ने 9.63 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के लाभ उठाए जाने का पता लगाया, जिससे सरकारी खजाने को राजस्व का नुकसान हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी का उद्देश्य अपराध से अर्जित आय का पता लगाना, अन्य लाभार्थियों की पहचान करना और कथित फर्जी आईटीसी नेटवर्क से जुड़े दस्तावेजी व डिजिटल साक्ष्य जुटाना है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

320 भारतीय लापता, 400 चीन में फंसे

August 29, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के तीसरे दिन यानी शुक्रवार की शाम तक 320 भारतीयों का कोई अता पता नहीं चला। उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उनके अलावा चार सौ भारतीय चीन में फंसे हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे राहत व बचाव कार्य लगे…

मोदी, आरएसएस, चीन के कारण रूकी सोनिया की किताब

August 29, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशन से पेंग्विन इंडिया ने हाथ खींच लिया है। प्रकाशक की ओर से आधिकारिक रूप से एक बयान जारी करके कहा गया है कि वे सोनिया गांधी के संस्मरण की किताब नहीं छाप रहे हैं। पेंग्विन की ओर…

ममता ने एसआईआर को ‘वोट लूट’ का जरिया बताया

August 29, 2026

कोलकाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जरिए नाम काटे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और नए तथ्यों के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को…

एनटीए में तीन अधिकारियों की नियुक्ति

August 29, 2026

नई दिल्ली। नीट यूजी के पेपर लीक और यूजीसी नेट की परीक्षा में गड़बड़ी के विवादों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार ने एनटीए में दो निदेशक और एक संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। इसकी खबर शुक्रवार, 28 अगस्त को आई लेकिन नियुक्ति का…

कर्नाटक सरकार के मंत्री का इस्तीफा

August 29, 2026

बेंगलुरू। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक सरकार के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ भाजपा की पदयात्रा शुरू होने वाली है। उससे पहले नागेंद्र ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया। वे दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हटे हैं। उन पर 89 करोड़ के घोटाले का आरोप है। नागेंद्र…

logo