अमरावती अस्पताल आग : जांच के लिए सात सदस्यों की कमेटी गठित

Categorized as प्रादेशिक समाचार

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबिटकर ने अमरावती शहर के एक सरकारी अस्पताल की नवजात देखभाल इकाई में तड़के लगी आग की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित करने की सोमवार शाम घोषणा की। इस घटना में तीन नवजातों की मौत हो गई थी।

अबिटकर ने आग से प्रभावित जिला महिला अस्पताल में “गंभीर” अनियमितताओं का जिक्र करते हुए कहा कि समिति आग लगने के कारणों का पता लगाएगी और आठ दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पूर्वी महाराष्ट्र के इस शहर में आग से प्रभावित अस्पताल का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने वाले मंत्री ने कहा कि समिति की अध्यक्षता राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि समिति में महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (एमएसईडीसीएल) के अधिकारी, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के विशेषज्ञ और चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

Also Read : महाराष्ट्र के अमरावती में अस्पताल में आग लगने से तीन नवजात शिशुओं की मौत, 36 अन्य को बचाया गया

अबिटकर ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने आज स्वास्थ्य विभाग के सचिव और कुछ स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ अस्पताल की स्थिति की समीक्षा की। यहां की स्थिति भयावह और दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पताल में जो भी अनियमितताएं थीं, वे गंभीर थीं।”

उन्होंने कहा, “अस्पताल का निर्माण महज दो साल पहले हुआ था और उसके बाद आग लगने की ऐसी घटना हुई। यह बिल्कुल गलत है।”

मंत्री ने कहा कि आग सुबह करीब साढ़े तीन बजे नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में लगी और समिति इसके सही कारण का पता लगाने के साथ-साथ जिम्मेदारी भी तय करेगी।

उन्होंने कहा, “समिति घटना की जांच करेगी और जिम्मेदारी तय करते हुए आठ दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट में जिन लोगों को इस हादसे के लिए दोषी या जिम्मेदार पाया जाएगा, उनके खिलाफ सिफारिश के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

अधिकारियों ने बताया कि समिति अस्पताल के कामकाज और सुरक्षा व्यवस्था में संभावित खामियों समेत घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी।

अबिटकर ने कहा कि उनका विभाग मंगलवार को राज्य के चिकित्सा बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य व्यवस्था के कामकाज की समीक्षा के लिए बैठक करेगा।

अमरावती शहर के जिला महिला अस्पताल के एनआईसीयू में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से तीन नवजातों की मौत हो गई थी। आग एनआईसीयू के उस हिस्से में लगी थी, जहां समय से पहले जन्मे, कम वजन वाले और गंभीर रूप से बीमार बच्चों का इलाज किया जा कहा था। धुएं से भरी इकाई से 36 अन्य नवजातों को बचा लिया गया था।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

320 भारतीय लापता, 400 चीन में फंसे

August 29, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के तीसरे दिन यानी शुक्रवार की शाम तक 320 भारतीयों का कोई अता पता नहीं चला। उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उनके अलावा चार सौ भारतीय चीन में फंसे हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे राहत व बचाव कार्य लगे…

मोदी, आरएसएस, चीन के कारण रूकी सोनिया की किताब

August 29, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशन से पेंग्विन इंडिया ने हाथ खींच लिया है। प्रकाशक की ओर से आधिकारिक रूप से एक बयान जारी करके कहा गया है कि वे सोनिया गांधी के संस्मरण की किताब नहीं छाप रहे हैं। पेंग्विन की ओर…

ममता ने एसआईआर को ‘वोट लूट’ का जरिया बताया

August 29, 2026

कोलकाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जरिए नाम काटे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और नए तथ्यों के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को…

एनटीए में तीन अधिकारियों की नियुक्ति

August 29, 2026

नई दिल्ली। नीट यूजी के पेपर लीक और यूजीसी नेट की परीक्षा में गड़बड़ी के विवादों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार ने एनटीए में दो निदेशक और एक संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। इसकी खबर शुक्रवार, 28 अगस्त को आई लेकिन नियुक्ति का…

कर्नाटक सरकार के मंत्री का इस्तीफा

August 29, 2026

बेंगलुरू। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक सरकार के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ भाजपा की पदयात्रा शुरू होने वाली है। उससे पहले नागेंद्र ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया। वे दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हटे हैं। उन पर 89 करोड़ के घोटाले का आरोप है। नागेंद्र…

logo