खनिज संशोधन कानून छत्तीसगढ़ के आर्थिक हितों के खिलाफ: बघेल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन अधिनियम-2026 को राज्य के आर्थिक हितों के खिलाफ बताते हुए आरोप लगाया कि इससे खनिज संपन्न राज्यों के वित्तीय अधिकार सीमित होंगे और प्रदेश को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

श्री बघेल ने राजधानी में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि संसद में महत्वपूर्ण खान एवं खनिज संशोधन कानून बिना पर्याप्त चर्चा के पारित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नए प्रावधान राज्यों के वित्तीय अधिकारों में कटौती करने के साथ संघीय व्यवस्था को कमजोर करते हैं। संशोधन के बाद राज्य अपने यहां निकलने वाले खनिजों पर उपकर (सेस) नहीं लगा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय की नौ न्यायाधीशों की पीठ ने वर्ष 2024 में खनिज अधिकारों पर राज्यों के कर लगाने के अधिकार को लेकर फैसला दिया था। उनका आरोप है कि नया संशोधन इस फैसले के प्रभाव को सीमित करता है। छत्तीसगढ़ में कोयला, लौह अयस्क, बॉक्साइट, टिन और जिंक सहित विभिन्न खनिजों के बड़े भंडार होने के कारण इसका राज्य की अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। उन्होंने सवाल किया कि जब केरल, झारखंड, तेलंगाना और कर्नाटक जैसे राज्य इस कानून का विरोध कर रहे हैं तो छत्तीसगढ़ सरकार इस मुद्दे पर मौन क्यों है।

श्री बघेल ने राज्य में स्कूल भवनों की स्थिति को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि धमतरी, धमधा, रायगढ़, मोहला-मानपुर, बलौदाबाजार, सक्ती, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थी स्कूल भवनों की मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने ‘मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना’ के तहत करीब 30 हजार स्कूलों में मरम्मत और निर्माण कार्यों के लिए 1,807.68 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, जिसमें से 1,191 करोड़ रुपये खर्च किए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बदलने के बाद इस योजना को समाप्त कर शेष आवंटन निरस्त कर दिया गया। इसके कारण कई स्कूलों में भवन, शौचालय और कक्षाओं की स्थिति खराब है।

Also Read : अलवर में भाजपा 65 वार्डों में प्रत्याशी उतारेगी: शर्मा

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर भी राज्य सरकार से स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने दावा किया कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नौ जून 2026 को मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में राज्य में 18.5 लाख प्रधानमंत्री आवास पूर्ण होने की जानकारी दी थी, जबकि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में मिली जानकारी का हवाला देते हुए 11 अगस्त को राज्य में 9.81 लाख आवास पूर्ण होने की बात कही।

श्री बघेल ने कहा कि दोनों आंकड़ों में बड़ा अंतर है और सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि सही आंकड़ा कौन-सा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में दी गई जानकारी और उपमुख्यमंत्री की ओर से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र के आंकड़ों में विरोधाभास पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी होना चाहिए।

श्री बघेल ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर जारी राजनीतिक विवाद पर कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसका उद्घोष करते हुए आंदोलन में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि वर्ष 1896 में कांग्रेस अधिवेशन में पहली बार ‘वंदे मातरम्’ गाया गया था और बाद में इसके शुरुआती दो पदों को स्वीकार किया गया।

उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 1950 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने ‘वंदे मातरम्’ के प्रथम दो पदों को राष्ट्रगीत के रूप में मान्यता दिए जाने की बात कही थी। श्री बघेल ने आरोप लगाया कि भाजपा अब इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बिना टेलीप्रॉम्प्टर के पूरा ‘वंदे मातरम्’ गाने की चुनौती भी दी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की

August 29, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के ‘सकारात्मक नजरिए’ ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘नकारात्मकता’ की जगह ले ली है। वह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में शनिवार को तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवादददाताओं से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकार का…

महाराष्ट्र सरकार ने आदिवासी छात्रों की मांग स्वीकार की, अनशन समाप्त करने की अपील

August 29, 2026

महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने शनिवार को घोषणा की है कि सरकार ने तीन शहरों में अनशन कर रहे आदिवासी छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं। प्रदर्शनकारियों की मांगें सरकारी सेवा में अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की भर्ती और आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय स्कूलों में स्थितियों में सुधार से संबंधित…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 669 हुई

August 29, 2026

मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 669 हो गई है, जबकि आपदा के बाद लगभग 2,000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तलाश एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी रहने के दौरान, प्रभावित सभी आठ जिलों से…

ईरान ने ओमान के साथ होर्मुज से आवागमन के मार्ग पर सहमति जतायी

August 29, 2026

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन के लिए एक मार्ग पर सहमति बनी है और अमेरिका द्वारा जून में हुए इस्लामाबाद समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी किये जाने पर ईरान जलडमरूमध्य को फिर खोल देगा। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी…

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 626 हुई, 2,426 लोग अब भी लापता

August 29, 2026

नेपाल के भोटेकोशी में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ और उसके बाद निचले इलाकों में भारी तबाही से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गयी है, जबकि 2,426 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) की शनिवार सुबह 10 बजे जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, अब तक 4,451…

logo