राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राजस्थान की सोलहवीं विधानसभा के छठे एवं मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में विपक्ष कांग्रेस के सदस्यों ने नारेबाजी कर जोरदार हंगामा किया, जिससे सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी और बाद में अनुपूरक अनुदान की मांगें और कुछ विधेयक सदन में पेश होने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी।

दो बार स्थगित करने के बाद अपराह्न एक बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरु हुई, लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा और हंगामे के बीच ही समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक, 2026 सदन में पेश किया गया। बाद में विपक्ष के सदस्यों ने सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर गये। इसके बाद सदन की कार्यवाही थोड़ी देर और चली और बाद में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन की कार्यवाही एक बजकर 44 मिनट पर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी। दूसरे दिन सदन की कार्यवाही एक घंटा सात मिनट चली।

इससे पहले पूर्वाह्न 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गुरुवार को कांग्रेस सदस्यों को विधानसभा के द्वार संख्या छह से प्रवेश नहीं देने का मुद्दा उठाया और इस पर आपत्ति जतायी। इस दौरान कांग्रेस सदस्य खड़े हो गये और सदन के बीचोंबीच में आ गये और नारेबाजी करने लगे जिससे भारी हंगामा हुआ। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हंगामा कर रहे सदस्यों को अपनी सीटों पर जाने की अपील की और कहा कि सदन को चलने दिया जाये लेकिन इसका सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ और हंगामा जारी रहा। अध्यक्ष ने प्रश्नकाल के बीच मुद्दा उठाने की अनुमति नहीं दी और 11.05 बजे सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी। प्रश्नकाल में सदन की कार्यवाही केवल पांच मिनट ही चल पायी।

Also Read : भजनलाल से रावत की मुलाकात

इसके बाद 12 बजे शून्यकाल में सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई लेकिन कांग्रेस सदस्यों का हंगामा जारी रहा और उनकी सदन के बीचोंबीच नारेबाजी जारी रही। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हंगामा कर रहे विधायकों से अपने सीटों पर बैठने का आग्रह किया लेकिन उनका हंगामा जारी रहा। इसके बाद 12 बजकर 18 मिनट सदन की कार्यवाही एक बजे तक के लिए फिर स्थगित कर दी गयी। एक बजे सदन की कार्यवाही फिर शुरू हुई लेकिन विपक्ष कांग्रेस सदस्यों का हंगामा जारी रहा और बाद में एक बजकर 21 मिनट पर कांग्रेस सदस्य सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर गये। इससे पहले श्री जूली ने कहा कि हमें सदन में जनता के मुद्दे उठाने की अनुमति नहीं मिल रही हैं। अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों से कहा कि पहले वित्त से संबंधी अनुदान की मांगों को पारित होने दीजिए। श्री जूली ने कहा कि सरकार अपना बिजनेस पूरा करना चाहती है, लेकिन जनता के मुद्दों का क्या होगा। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही से बहिष्कार करके जाने की घोषणा की।

इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस में आपसी खींचतान इस कदर हावी है कि नेता प्रतिपक्ष को क्रेडिट नहीं मिल जाये, इसलिए जानबूझकर हंगामा किया गया। कल भी इन्होंने गलत धरना दिया गया। मीडिया के सामने गलत बयानबाजी की गई और विधानसभा से भागने का काम किया है। सदन में प्रश्नकाल से लेकर किसी मुद्दे पर नहीं बोले। राजस्थान की जनता सब देख रही है।

कांग्रेस सदस्यों के सदन का बहिष्कार करने के बाद करीब 23 मिनट सदन की कार्यवाही और चली और विधानसभा में अनुपूरक अनुदान की मांगें और कुछ विधेयक सदन में पेश होने के बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की

August 29, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के ‘सकारात्मक नजरिए’ ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘नकारात्मकता’ की जगह ले ली है। वह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में शनिवार को तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवादददाताओं से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकार का…

महाराष्ट्र सरकार ने आदिवासी छात्रों की मांग स्वीकार की, अनशन समाप्त करने की अपील

August 29, 2026

महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने शनिवार को घोषणा की है कि सरकार ने तीन शहरों में अनशन कर रहे आदिवासी छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं। प्रदर्शनकारियों की मांगें सरकारी सेवा में अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की भर्ती और आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय स्कूलों में स्थितियों में सुधार से संबंधित…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 669 हुई

August 29, 2026

मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 669 हो गई है, जबकि आपदा के बाद लगभग 2,000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तलाश एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी रहने के दौरान, प्रभावित सभी आठ जिलों से…

ईरान ने ओमान के साथ होर्मुज से आवागमन के मार्ग पर सहमति जतायी

August 29, 2026

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन के लिए एक मार्ग पर सहमति बनी है और अमेरिका द्वारा जून में हुए इस्लामाबाद समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी किये जाने पर ईरान जलडमरूमध्य को फिर खोल देगा। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी…

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 626 हुई, 2,426 लोग अब भी लापता

August 29, 2026

नेपाल के भोटेकोशी में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ और उसके बाद निचले इलाकों में भारी तबाही से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गयी है, जबकि 2,426 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) की शनिवार सुबह 10 बजे जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, अब तक 4,451…

logo