राजस्थान के 309 नगर निकायों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, दो चरणों में होगा मतदान

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राजस्थान के निर्वाचन आयोग ने सभी 309 नगरीय निकायों के चुनाव के लिए बुधवार को कार्यक्रम की घोषणा की। आयोग के अनुसार इन निकायों में दो चरण में चुनाव कराये जायेंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने बताया कि पहले चरण में नौ सितंबर को तथा दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होगा तथा परिणाम 14 सितंबर को आएगा।

जिन 309 नगरीय निकायों में चुनाव करवाने की घोषणा की गई है, उनमें 248 नगरपालिकाएं, 51 नगर परिषद एवं दस नगर निगम हैं। इनमें कुल 10,245 वार्ड हैं। निकाय चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सभी 309 शहरी निकायों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई।

Also Read : भ्रष्टाचार मामला : अदालत ने सत्येंद्र जैन समेत चार अन्य को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार ने ‘एक राज्य — एक चुनाव’ की अवधारणा की घोषणा की थी। राज्य के इतिहास में पहली बार सभी नगरीय निकायों में एक साथ चुनाव हो रहे हैं।

सिंह ने कहा कि 27 अगस्त को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 31 अगस्त तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख तीन सितंबर है।

शहरी स्थानीय निकायों के प्रमुखों का चुनाव 21 सितंबर को होगा। नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं की आम बैठकें 22 सितंबर को होंगी। इन बैठकों के दौरान उपमहापौर, उपसभापति और नगर पालिका उपाध्यक्षों के चुनाव होंगे।

सिंह ने बताया कि इन 309 शहरी स्थानीय निकायों में 1.44 करोड़ से अधिक मतदाता हैं। इनमें से 29 प्रतिशत मतदाता 36-50 साल की उम्र, 25.40 प्रतिशत 26-35 साल उम्र के और 14.7 प्रतिशत मतदाता 18-25 साल की उम्र के हैं। उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकायों में 16,465 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की

August 29, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के ‘सकारात्मक नजरिए’ ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘नकारात्मकता’ की जगह ले ली है। वह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में शनिवार को तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवादददाताओं से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकार का…

महाराष्ट्र सरकार ने आदिवासी छात्रों की मांग स्वीकार की, अनशन समाप्त करने की अपील

August 29, 2026

महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने शनिवार को घोषणा की है कि सरकार ने तीन शहरों में अनशन कर रहे आदिवासी छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं। प्रदर्शनकारियों की मांगें सरकारी सेवा में अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की भर्ती और आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय स्कूलों में स्थितियों में सुधार से संबंधित…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 669 हुई

August 29, 2026

मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 669 हो गई है, जबकि आपदा के बाद लगभग 2,000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तलाश एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी रहने के दौरान, प्रभावित सभी आठ जिलों से…

ईरान ने ओमान के साथ होर्मुज से आवागमन के मार्ग पर सहमति जतायी

August 29, 2026

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन के लिए एक मार्ग पर सहमति बनी है और अमेरिका द्वारा जून में हुए इस्लामाबाद समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी किये जाने पर ईरान जलडमरूमध्य को फिर खोल देगा। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी…

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 626 हुई, 2,426 लोग अब भी लापता

August 29, 2026

नेपाल के भोटेकोशी में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ और उसके बाद निचले इलाकों में भारी तबाही से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गयी है, जबकि 2,426 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) की शनिवार सुबह 10 बजे जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, अब तक 4,451…

logo