मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में साढ़े 38 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य मंजूर

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मध्य प्रदेश की कैबिनेट की बैठक में राज्य में साढ़े 38 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है, वहीं राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय भी लिया गया है।  

मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में मध्य प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण के लिए विभिन्न विभागों की 38 हजार 555 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की गई। बैठक के प्रमुख निर्णयों में 16वें वित्त आयोग की अवधि (2026-2031) के लिए सड़क निर्माण, ग्रामीण मार्गों के उन्नयन और शासकीय आवासों के रखरखाव के लिए सर्वाधिक 32 हजार 405 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए ‘दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन’ को मंजूरी दी गई। इसमें आगामी 5 वर्षों में 2,442.04 करोड़ रुपए व्यय कर दलहन उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। 

Also Read : टीवी अभिनेता राहुल सिंह तोमर साइबर ठगी का शिकार

इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत नवीन आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण और ‘मिशन वात्सल्य’ के सुचारू संचालन के लिए 2,412 करोड़ रुपए तथा आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 1,295 करोड़ 52 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए मंत्रि-परिषद ने ‘राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड’ के गठन का भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जो व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और सरकार के साथ सीधे संवाद का सशक्त माध्यम बनेगा।

यह पहल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने और समावेशी विकास सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। मंत्रिपरिषद ने मध्य प्रदेश में दलहनों में आत्मनिर्भरता मिशन की आगामी 5 वर्षों, 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक, निरंतरता के लिए 2442 करोड़ 4 लाख रुपए की स्वीकृति दी। योजना के क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक नियम और दिशा-निर्देश जारी करने के लिए किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग को अधिकृत किया गया।

Pic Credit : ANI


Previous News

More News

विजय छोटी पार्टियों के साथ सरकार बनाएंगे

May 6, 2026

तमिलनाडु में पहली बार त्रिशंकु विधानसभा बनी है। वहां आमतौर पर एक पार्टी को बहुमत मिलता रहा है और बिना किसी गठबंधन के सरकार बनती रही है। पिछले चुनाव में भी डीएमके को अकेले पूर्ण बहुमत मिला था। यही कारण था कि उसने कांग्रेस और दूसरी सहयोगी पार्टियों को सरकार में नहीं शामिल किया था।…

पंजाब में बंगाल दोहराने के सपने

May 6, 2026

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की जीत से पहले पंजाब में पत्ते बिछाने शुरू कर दिए थे। उसने आम आदमी पार्टी के छह राज्यसभा सांसदों को अपनी पार्टी में शामिल कराया। इनमें से चार सांसदों का कोई खास मतलब नहीं है लेकिन दो सांसद राघव चड्ढा और संदीप पाठक का मतलब है। संदीप पाठक…

तृणमूल नेताओं की मुश्किलें बढ़ेंगी

May 6, 2026

ऐसा लग रहा है कि 15 साल के ममता बनर्जी के राज में तृणमूल कांग्रेस के जितने नेताओं के ऊपर आरोप लगे थे उन सबके ऊपर तलवार लटक रही है। पुराने मामले जो चल रहे हैं वो चलते रहेंगे। जैसे शिक्षक भर्ती घोटाला या चिटफंड घोटाला या कोयले की तस्करी आदि के मामले हैं। इनमें…

दो केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़े और हार गए

May 6, 2026

सोचें, केंद्रीय मंत्री का कद और पद कितना बड़ा होता है लेकिन कांग्रेस केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव में उतारती रहती है और वे हारते रहते हैं। मध्य प्रदेश के पिछले चुनाव में कई केंद्रीय मंत्री चुनाव में उतरे थे, जिनमें से एक फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव हार गए थे। उससे पहले केंद्रीय मंत्री रहते निशीथ…

डॉलर लाने की चिंता

May 6, 2026

चुनौती गंभीर हो रही हो, तो आरबीआई के लिए डॉलर की आवक बढ़ाने के उपायों पर विचार करना लाजिमी है। मगर ऐसे उपाय मरहम-पट्टी ही साबित होंगे। वजह भारत के प्रति विदेशी निवेशकों का उदासीन हो जाना है। रुपये के गिरने का सोमवार को नया रिकॉर्ड बना। पहली बार बाजार 95।9 रुपये प्रति डॉलर के…

logo