तेजस्वी यादव का तंज- शिक्षा, स्वास्थ्य और अपराध में बिहार नंबर वन

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सुशासन का भरोसा देने वाली सरकार कहां है, जब बिहार में आए दिन अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य और पलायन में बिहार नंबर वन है। 

पटना में तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार की पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। अस्पतालों में मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है, दवाएं उपलब्ध नहीं हैं, यहां तक कि स्ट्रेचर भी उपलब्ध नहीं हैं। दिनदहाड़े अररिया में निर्मम हत्या हुई। इस तरह की घटना ने प्रदेश के चौपट राज की पोल खोल दी है। प्रशासन कहां है? कहां है कानून व्यवस्था?

उन्होंने कहा कि जब हम सच बोलते हैं, तो लोग नाराज हो जाते हैं। अगर आप सच नहीं बोलेंगे और आपको असलियत पता ही नहीं होगी, तो आप भला क्या समाधान दे पाएंगे। अगर मैं कहता हूं कि बिहार एक गरीब राज्य है, तो इसमें आपत्ति की क्या बात है? यह तो नीति आयोग की रिपोर्ट में भी लिखा। प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार सबसे नीचे है।

Also Read : महाराष्ट्र का 50 हजार साल पुराना लोनार झील, जहां रहस्यमयी ढंग से बदलता है पानी का रंग

तेजस्वी ने कहा कि 20 सालों से यहां एनडीए का राज है, जो सिर्फ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। अपराध के मामले में भी बिहार नंबर वन है। बिहार अब हाथ से निकल चुका है। ‘डबल-इंजन’ सरकार होने के बावजूद कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिल रही है, कर्मचारियों को छोड़िए, हमारी भी सैलरी नहीं मिल रही है। बिहार में कोई सिस्टम नहीं चल रहा है, पूरा खजाना खाली हो चुका है।

उन्होंने कहा कि आज बिहार की दशा और दिशा क्या हो गई है। अपराधियों में कानून का डर नहीं है। बिहार हर मामले में अन्य राज्यों की तुलना में बहुत पीछे है। डबल इंजन की सरकार कानून व्यवस्था संभालने में फेल है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में हम लोग पहले देखते थे कि पांच साल के लिए सरकार चुनी जाती थी। अब तो आए दिन सरकार बन रही है। एनडीए के लोगों को चिंता है कि बिहार में अगला मुख्यमंत्री भाजपा का कौन होगा। किसी को इस बात की चिंता नहीं है कि अपराध को काबू करने के लिए क्या करना चाहिए, जबकि गृह विभाग भाजपा के पास है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo