स्मृति ईरानी ने प्रवासी भारतीयों से छोटे व्यवसायों में निवेश करने की अपील की

Categorized as प्रादेशिक समाचार

अभिनेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अक्सर देश-दुनिया के प्रमुख मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी इच्छाओं और विश लिस्ट पर बात की। अभिनेत्री ने देश में चल रहे भू-राजनीतिक तनाव का जिक्र करते हुए प्रवासी भारतीयों से अपील की कि वे भारत की प्रगति में योगदान दें। 

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक आयोजन का वीडियो शेयर किया। उन्होंने अपनी विश लिस्ट बनाते हुए उन प्रवासी भारतीयों की मदद पर जोर दिया, जो भारत से जुड़े हैं।

इसमें वे कहती हैं, “मैं जानती हूं कि आप में से कई लोग बेहतर अवसरों की तलाश में विदेश चले गए हैं। आज के समय में भू-राजनीतिक हालात काफी तनावपूर्ण है। एक राजनेता के तौर पर मैं नहीं चाहती कि कोई भी प्रवासी भारतीय या भारतीय किसी गोलीबारी या खतरे की जद में आए।

उन्होंने आगे कहा कि प्रवासी भारतीय अच्छे प्रोफेसर की तरह काम करें। वे जितने ज्यादा भारतीयों की मदद कर सकें, करें। रिसर्च के क्षेत्र में सहयोग दें, टेक्नोलॉजी में मदद करें और अगर कोई निवेशक है तो छोटे व्यवसायों में पैसा लगाएं।

Also Read :

उन्होंने कहा, “मैं ‘कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया स्मॉल ट्रेडर्स’ की रणनीतिक सलाहकार हूं। हम 40,000 व्यापारिक संघों और 8 करोड़ छोटे व्यापारियों का एक मिला-जुला समूह हैं, और यह छोटा व्यापारी, यह छोटा निर्माता ही है, जिसे बड़े पैसे वालों से आसानी से मिलने का मौका नहीं मिलता।

ईरानी का मानना है कि छोटे व्यापारी और महिला उद्यमी ही भारत की असली ताकत हैं। बड़े निवेशकों का पैसा इन तक पहुंचे तो अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

स्मृति ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा, “अगर आप सचमुच देश के लिए योगदान देना चाहते हैं तो उन इनोवेटर्स को ढूंढ़ें, जिन्हें अपने आइडिया को बाजार तक पहुंचाने का तरीका नहीं पता। खासकर अगर वे महिलाएं हैं तो उनकी मदद जरूर करें।

उन्होंने दोहराया कि निवेश के लिए पैसा हो तो छोटे व्यवसायों में लगाएं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कैबिनेट से मंत्रियों की विदाई का सिलसिला

July 30, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से मंत्रियों की विदाई का सिलसिला जारी है। अलग अलग कारणों से मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं। कुछ और मंत्रियों का इस्तीफा होना है, जिसका इंतजार चल रहा है। हालांकि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा थोड़ी अलग परिस्थितियों में हुआ है। इसकी तुलना यूपीए दो की सरकार में खेल मंत्री रहे…

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

logo