दिल्ली के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

देश के एयरपोर्ट, शैक्षणिक सहित विभिन्न संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी मेयर राजा इकबाल के आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई है।

खालिस्तान नेशनल आर्मी द्वारा भेजे गए ईमेल में लिखा गया है, “दिल्ली बनेगा खालिस्तान, दिल्ली के मेयर ऑफिस में 2:11 मिनट पर बम पर धमाका किया जाएगा।” इसके साथ लिखा गया है कि “यह आत्मघाती हमला होगा। खालिस्तान सिखों के दुश्मन मोदी-शाह और जयशंकर।” धमकी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। डॉग स्क्वायड ने ऑफिस के हर कोने में तलाशी अभियान चलाया। हालांकि अभी कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। तीन साल पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी में मस्जिद डेमोलिशन विवाद के बाद मेयर को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं।

Also Read : ‘जन्म से पहले ही बन जाता है मां और बच्चे का रिश्ता’, दिव्यांका त्रिपाठी

दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को 24 मार्च को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल के जरिए भेजे गए संदेश में कहा गया था कि विधानसभा और पास के मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाया जाएगा। सबसे पहले विधानसभा के ऑफिशियल ईमेल पर सुबह 7:28 बजे धमकी भरा मेल आया। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ईमेल पर 7:49 बजे एक और धमकी मिली। दोनों ईमेल में कई नाम शामिल किए गए थे, जिनमें एलजी तरनजीत सिंह संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के नाम थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। विधानसभा परिसर और आसपास के इलाके की गहनता से जांच शुरू की गई। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में विस्तार से जांच की थी। सुरक्षा कारणों से विधानसभा की कार्यवाही को 11:30 बजे तक स्थगित कर दी गई थी।

इसके पहले 2 मार्च को दिल्ली के आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली कैंट, सलवान पब्लिक स्कूल और मीरा पब्लिक स्कूल जनकपुरी को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सुबह 8 बजे के बाद स्कूलों के स्टाफ ने ईमेल देखा और तुरंत दमकल और पुलिस को सूचित किया। दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड मौके पर जांच की थी। इस तरह की धमकियां आम लोगों और खासकर छात्रों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा के पास जवाब नहीं है

September 18, 2026

केंद्र सरकार ने यूपीआई के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला किया तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अंदर भी लोगों को जानकारी नहीं थी। भाजपा के लोग भी समझ रहे थे या मान रहे थे कि जब सरकार कह रही है कि यह मुफ्त रहेगा तो मुफ्त ही रहेगा। तभी अचानक घोषणा…

अब डिजिटल पेमेंट के खिलाफ अभियान

September 18, 2026

भारत में सब कुछ अतिवादी अंदाज में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में नोटबंदी की और पांच सौ व एक हजार रुपए को नोट चलन से बाहर किए तब भाजपा और सरकार की ओर से संस्थागत रूप से नकदी को बुरा बताने का अभियान चला था। यह प्रचार होता था कि नकद…

एमडीआर पर जीएसटी भी लगेगा

September 18, 2026

एक तो वित्तीय मामलों की शब्दावली इतनी जटिल होती है कि कई बार जो होता है उसका उलटा कहा जाता है। जैसे यूपीआई के जरिए लेनदेन पर शुल्क लगाने वाले फैसले में यूपीआई की तरह ही बार बार एमडीआर शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। इसका अर्थ है मर्चेंट डिस्काउंट रेट। सोचें, इसमें डिस्काउंट यानी…

केरल सरकार को क्यों नहीं समझाते राहुल

September 18, 2026

राहुल गांधी पूरे देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता की लड़ाई लड़ने की बीड़ा उठाए हुए हैं। वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले करते हैं कि वह मीडिया का गला घोंट रही है। पत्रकारों को अपना काम करने से रोक रही है। जब भी किसी पत्रकार के ऊपर कोई कार्रवाई होती…

उड़ानों को तरसते नए हवाई अड्डे

September 18, 2026

भारत को अधिक हवाई अड्डों की नहीं, काम करने वाले हवाई अड्डों की जरूरत है। खाली रनवे पर खर्च होते रहना विकास नहीं, बर्बादी है। जब रखरखाव का बिल ही कमाई से बड़ा हो जाए, तब नीति को गर्व नहीं, सुधार चाहिए। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए, यदि यही हाल रहा तो अगले…

logo