‘दिल्ली के पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम को होगी सजा’, केजरीवाल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और गृह मंत्री रमेश लेखक के गिरफ्तार होने के बाद दिल्ली में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने एक-दूसरे से वार पलटवार किया है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को नेपाल के पूर्व पीएम की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा नेपाल के पूर्व प्रधान मंत्री और गृह मंत्री अपने पुराने कुकर्मों की वजह से गिरफ्तार।

इसके कुछ देर बाद दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल के पोस्ट पर जवाब दिया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा दिल्ली का भी पूर्व मुख्यमंत्री अपने कुकर्मों की वजह से जेल गया था, फिर जाएगा।

Also Read : हरीश राणा के निधन बाद बीएमसी को मुंबई में इच्छामृत्यु के लिए 75 आवेदन मिले

दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी केजरीवाल के पोस्ट पर जवाब दिया। उन्होंने लिखा दिल्ली का भी पूर्व मुख्यमंत्री, एक उपमुख्यमंत्री और उसके मंत्री दिल्ली को लूटने के इल्जाम के चलते जेल गए थे और अब सजा भी होगी।

मनजिंदर सिंह सिरसा का यह पोस्ट उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली विधानसभा के अंदर कहा कि मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने ‘अंडर द टेबल’ खूब पैसे कमाए।

सिरसा ने अपने बयान में कहा आम आदमी पार्टी के पहले शराब की बोतल पर सरकार एक्साइज लेती थी। ये लोग आए और नई व्यवस्था में इस सिस्टम को बदल दिया गया ताकि ‘बाय वन गेट वन फ्री’ जैसे ऑफर्स के जरिए ये लोग खुले तौर पर मुनाफा कमाएं और अपनी जेब भरें। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन सब में मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने ‘अंडर द टेबल’ खूब पैसे कमाए।

उन्होंने आगे कहा दिल्ली की जनता के खून-पसीने की कमाई को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने अपने करीबियों की जेब भरने में बर्बाद कर दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या यह पैसा इनकी बपौती थी? दिल्लीवासियों की गाढ़ी कमाई को इस तरह लुटाने का हक इन्हें किसने दिया था?

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा के पास जवाब नहीं है

September 18, 2026

केंद्र सरकार ने यूपीआई के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला किया तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अंदर भी लोगों को जानकारी नहीं थी। भाजपा के लोग भी समझ रहे थे या मान रहे थे कि जब सरकार कह रही है कि यह मुफ्त रहेगा तो मुफ्त ही रहेगा। तभी अचानक घोषणा…

अब डिजिटल पेमेंट के खिलाफ अभियान

September 18, 2026

भारत में सब कुछ अतिवादी अंदाज में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में नोटबंदी की और पांच सौ व एक हजार रुपए को नोट चलन से बाहर किए तब भाजपा और सरकार की ओर से संस्थागत रूप से नकदी को बुरा बताने का अभियान चला था। यह प्रचार होता था कि नकद…

एमडीआर पर जीएसटी भी लगेगा

September 18, 2026

एक तो वित्तीय मामलों की शब्दावली इतनी जटिल होती है कि कई बार जो होता है उसका उलटा कहा जाता है। जैसे यूपीआई के जरिए लेनदेन पर शुल्क लगाने वाले फैसले में यूपीआई की तरह ही बार बार एमडीआर शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। इसका अर्थ है मर्चेंट डिस्काउंट रेट। सोचें, इसमें डिस्काउंट यानी…

केरल सरकार को क्यों नहीं समझाते राहुल

September 18, 2026

राहुल गांधी पूरे देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता की लड़ाई लड़ने की बीड़ा उठाए हुए हैं। वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले करते हैं कि वह मीडिया का गला घोंट रही है। पत्रकारों को अपना काम करने से रोक रही है। जब भी किसी पत्रकार के ऊपर कोई कार्रवाई होती…

उड़ानों को तरसते नए हवाई अड्डे

September 18, 2026

भारत को अधिक हवाई अड्डों की नहीं, काम करने वाले हवाई अड्डों की जरूरत है। खाली रनवे पर खर्च होते रहना विकास नहीं, बर्बादी है। जब रखरखाव का बिल ही कमाई से बड़ा हो जाए, तब नीति को गर्व नहीं, सुधार चाहिए। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए, यदि यही हाल रहा तो अगले…

logo