बंगाल से ममता बनर्जी का सफाया तय, दिनेश लाल यादव ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले साधा निशाना

Categorized as प्रादेशिक समाचार

भाजपा नेता और भोजपुरी एक्टर दिनेश लाल यादव ने एक बार फिर ममता बनर्जी और खेसारी लाल यादव पर जमकर हमला बोला है। अभिनेता का कहना है कि अब बंगाल से ममता बनर्जी का सफाया होने का समय आ चुका है और बंगाल की जनता विकास चाहती है। इस दौरान निरहुआ ने पीएम मोदी की भी जमकर तारीफ की और उन्हें सबसे लोकप्रिय राजनेता बताया। 

पीएम मोदी द्वारा जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन के सवाल पर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने इसे विकसित भारत की निशानी बताया। मीडिया से बात करते हुए निरहुआ ने कहा, “एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में बनना हमारे लिए गर्व की बात है। इस तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर की लोग सिर्फ कल्पना करते थे, लेकिन पीएम मोदी ने इस सपने को साकार करके दिखा दिया है।

पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के फैसले की निरहुआ ने सराहना की। अभिनेता ने कहा, पीएम मोदी ने हमेशा विकट परिस्थितियों में भारत में रह रही जनता, मध्यम वर्ग और गरीब जनता का ध्यान रखा है और यही उनकी सबसे खास रणनीति है। उन्होंने आज तक जो भी फैसला किया है, वो जनता के हित में ही किया है।

निरहुआ ने इजरायल और ईरान के युद्ध पर अपनी राय रखी और दोनों देशों से युद्ध न करने की अपील की। उन्होंने कहा, भारत हमेशा से शांतिप्रिय देश रहा है और कभी युद्ध के सपोर्ट में नहीं रहा। युद्ध किसी भी देश के लिए सही नहीं है। ऐसे में अगर युद्ध का अंत हो जाए तो अच्छा है।

Also Read : पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें ‘गर्भासन’

निरहुआ ने बिहार की राजनीति और खेसारी लाल यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “खेसारी राजनीति छोड़कर भाग रहे हैं और हमने पहले ही कहा था कि चुनाव खत्म होने के बाद ये राजनीति से भाग खड़े होंगे। अब जो इंसान राजनीति का हिस्सा ही नहीं है, उसे लेकर क्या ही बोलें।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर अभिनेता का कहना है कि सबको जनता की सेवा का हक है। उन्होंने कहा, बाकी की तरह निशांत को भी जनता की सेवा और जनता के बीच जाने का अधिकार है। खास बात यह भी है कि जनता उन्हें प्यार भी दे रही है और पसंद भी कर रही है, तो ऐसे में किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

निरहुआ का मानना है कि इस बार बंगाल से ममता बनर्जी का सफाया होना तय है क्योंकि बंगाल की जनता भी जानती है कि जिस तरह से भारत के बाकी राज्य विकास की राह पर हैं, वैसे ही बंगाल भी विकसित होना चाहता है। ममता बनर्जी के राज में बंगाल का विकास होना नामुमकिन हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा के पास जवाब नहीं है

September 18, 2026

केंद्र सरकार ने यूपीआई के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला किया तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अंदर भी लोगों को जानकारी नहीं थी। भाजपा के लोग भी समझ रहे थे या मान रहे थे कि जब सरकार कह रही है कि यह मुफ्त रहेगा तो मुफ्त ही रहेगा। तभी अचानक घोषणा…

अब डिजिटल पेमेंट के खिलाफ अभियान

September 18, 2026

भारत में सब कुछ अतिवादी अंदाज में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में नोटबंदी की और पांच सौ व एक हजार रुपए को नोट चलन से बाहर किए तब भाजपा और सरकार की ओर से संस्थागत रूप से नकदी को बुरा बताने का अभियान चला था। यह प्रचार होता था कि नकद…

एमडीआर पर जीएसटी भी लगेगा

September 18, 2026

एक तो वित्तीय मामलों की शब्दावली इतनी जटिल होती है कि कई बार जो होता है उसका उलटा कहा जाता है। जैसे यूपीआई के जरिए लेनदेन पर शुल्क लगाने वाले फैसले में यूपीआई की तरह ही बार बार एमडीआर शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। इसका अर्थ है मर्चेंट डिस्काउंट रेट। सोचें, इसमें डिस्काउंट यानी…

केरल सरकार को क्यों नहीं समझाते राहुल

September 18, 2026

राहुल गांधी पूरे देश में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वंतत्रता की लड़ाई लड़ने की बीड़ा उठाए हुए हैं। वे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लगातार हमले करते हैं कि वह मीडिया का गला घोंट रही है। पत्रकारों को अपना काम करने से रोक रही है। जब भी किसी पत्रकार के ऊपर कोई कार्रवाई होती…

उड़ानों को तरसते नए हवाई अड्डे

September 18, 2026

भारत को अधिक हवाई अड्डों की नहीं, काम करने वाले हवाई अड्डों की जरूरत है। खाली रनवे पर खर्च होते रहना विकास नहीं, बर्बादी है। जब रखरखाव का बिल ही कमाई से बड़ा हो जाए, तब नीति को गर्व नहीं, सुधार चाहिए। सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए, यदि यही हाल रहा तो अगले…

logo