झारखंड में कई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Categorized as प्रादेशिक समाचार

झारखंड में महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों और न्यायपालिका के परिसरों को बम विस्फोट से उड़ाने की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को एक बार फिर अपराधियों ने राज्य के तीन प्रमुख केंद्रों रांची समाहरणालय, धनबाद सिविल कोर्ट और साहिबगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी देकर सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी।

ई-मेल के जरिए मिली इन धमकियों के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में संबंधित परिसरों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। राजधानी रांची में उपायुक्त के आधिकारिक ई-मेल पर आए धमकी भरे संदेश के बाद समाहरणालय भवन में बम निरोधक दस्ते ने घंटों सघन तलाशी अभियान चलाया, जबकि धनबाद और साहिबगंज में अदालती कार्यवाही के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

साहिबगंज में धमकी मिलने के बाद एसपी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने राजमहल और साहिबगंज कोर्ट परिसर को खाली कराकर डॉग स्क्वायड की मदद से चप्पे-चप्पे की जांच की। वहीं, धनबाद सिविल कोर्ट में पिछले 15 दिनों के भीतर यह दूसरी धमकी है, जिससे वकीलों और मुवक्किलों में दहशत है। इससे पहले 10 मार्च को रांची सिविल कोर्ट को ’14 साइनाइड बम’ और 28 फरवरी को ‘आरडीएक्स’ से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी।

Also Read : गौतमबुद्ध नगर से सपा का चुनावी शंखनाद

बोकारो सिविल कोर्ट और पासपोर्ट सेवा केंद्र को भी इसी तरह के ई-मेल प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रसायनों के इस्तेमाल की बात कही गई थी। रांची पुलिस की तकनीकी जांच में इन धमकियों के पीछे एक बड़े अंतरराज्यीय कनेक्शन का खुलासा हुआ है।

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के अनुसार, शुरुआती जांच में धमकी भरे ई-मेल का लोकेशन तमिलनाडु पाया गया है, जहां से उदय रेड्डी नामक शख्स लगातार इन संदेशों को भेज रहा है। जांच में यह बात सामने आई है कि किसी मामले में इंसाफ न मिलने से क्षुब्ध होकर वह न्यायपालिका और प्रशासन को निशाना बना रहा है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या उदय रेड्डी अकेले इस साजिश को अंजाम दे रहा है या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है। फिलहाल, झारखंड पुलिस की एक विशेष टीम को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तमिलनाडु रवाना करने की तैयारी की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी संवेदनशील भवनों पर मेटल डिटेक्टर और अतिरिक्त बल तैनात कर दिए गए हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo