गौतमबुद्ध नगर से सपा का चुनावी शंखनाद

Categorized as प्रादेशिक समाचार

समाजवादी पार्टी (सपा) एक बार फिर पश्चिमी उत्तर प्रदेश से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव 29 मार्च को गौतमबुद्ध नगर के दादरी स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में आयोजित होने वाली सद्भावना रैली के जरिए चुनावी आगाज करेंगे। 

इस रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2011 में भी अखिलेश यादव ने अपनी चर्चित ‘साइकिल यात्रा’ की शुरुआत गौतमबुद्ध नगर से ही की थी। उस यात्रा के माध्यम से उन्होंने पूरे उत्तर प्रदेश का दौरा किया था, जिसका राजनीतिक असर यह हुआ कि 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बहुमत मिला और प्रदेश में सपा की सरकार बनी।

Also Read : रंगमंच पर महेश मांजरेकर की वापसी, इस दिन नाटक ‘एनिमल’ का होगा मंचन

ऐसे में एक बार फिर उसी धरती से चुनावी अभियान की शुरुआत को पार्टी के लिए शुभ संकेत के रूप में देखा जा रहा है। 29 मार्च को प्रस्तावित इस सद्भावना रैली में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

पार्टी के स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह रैली न केवल संगठन को मजबूती देगी, बल्कि आगामी चुनावों के लिए माहौल भी तैयार करेगी। रैली में किसानों, युवाओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने की संभावना है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश सचिव सुनील चौधरी आज नोएडा में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं। 

इस बैठक में सभी गांवों और सेक्टरों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार करना और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बैठक में भीड़ जुटाने, परिवहन व्यवस्था, सुरक्षा और कार्यक्रम के सुचारू संचालन जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत पकड़ बनाने के लिए सपा का यह कदम अहम साबित हो सकता है। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo