एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

Categorized as प्रादेशिक समाचार

नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 26 मार्च को तेज हवाओं, तूफान और बारिश की संभावना जताई है। वहीं, 29 मार्च को भी इसी तरह के मौसम का अनुमान है। इन दिनों तापमान और आर्द्रता में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी आंशिक परिवर्तन दर्ज किया गया है।  

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 24 मार्च को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 25 मार्च को मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा, जिसमें तापमान 32 से 17 डिग्री और आर्द्रता 70 से 30 प्रतिशत रहेगी। हालांकि, 26 मार्च को मौसम करवट बदलेगा। इस दिन आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज के साथ बारिश (थंडरस्टॉर्म विद रेन) होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

Also Read : कोलंबियाः सेना के विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 66 हुई

मौसम विभाग ने इन तीनों दिनों के लिए किसी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की है। दूसरी ओर, वायु गुणवत्ता सूचकांक की बात करें तो दिल्ली के कई इलाकों में हवा की स्थिति ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ की श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आनंद विहार में एक्यूआई 247 दर्ज किया गया, जो सबसे अधिक रहा। चांदनी चौक में 226, बवाना में 200, आलीपुर में 180, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 171, अशोक विहार में 163, बुराड़ी क्रॉसिंग में 162, कैंटोनमेंट एरिया में 151, सीआरआरआई मथुरा रोड पर 137 और डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 128 एक्यूआई दर्ज किया गया। 

नोएडा की बात करें तो यहां सभी चार स्टेशन सक्रिय हैं। सेक्टर-125 में एक्यूआई 240, सेक्टर-116 में 207, सेक्टर-1 में 200 और सेक्टर-62 में 139 दर्ज किया गया। वहीं गाजियाबाद में लोनी सबसे प्रदूषित रहा, जहां एक्यूआई 246 दर्ज किया गया। वसुंधरा में 235, इंदिरापुरम में 198 और संजय नगर में 161 एक्यूआई रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 26 मार्च को होने वाली बारिश और तेज हवाओं से प्रदूषण के कणों में कमी आ सकती है, जिससे एक्यूआई में सुधार होने की संभावना है। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

त्रिकालदर्शी ऋषिवर महर्षि पराशर

April 17, 2026

पराशर का जीवन एक सेतु है—आकाश और पृथ्वी के बीच, ज्ञान और कर्म के बीच, ऋषित्व और लोक के बीच। उन्होंने ज्ञान को गुफाओं से निकालकर खेतों, आकाश और समाज तक पहुँचाया। यही उनकी सबसे बड़ी महत्ता है। आज जब मनुष्य विज्ञान और अध्यात्म के बीच उलझा हुआ है, पराशर का मार्ग हमें संतुलन सिखाता…

संसद में हारी मोदी सरकार

April 17, 2026

नई दिल्ली। नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन के लिए लाए गए संविधान के 131वें संशोधन विधेयक को लोकसभा ने खारिज कर दिया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि नरेंद्र मोदी सरकार का लाया हुआ कोई बिल लोकसभा से पास नहीं हो सका। दो दिन की चर्चा के बाद शुक्रवार की शाम साढ़े सात…

शाह ने दिया चर्चा का जवाब

April 17, 2026

नई दिल्ली। संविधान के 131वें संशोधन विधेयक पर दो दिन तक हुई चर्चा के बाद शुक्रवार की शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने  महिला आरक्षण को लेकर अब तक हुई राजनीति का ब्योरा दिया और बताया कि कब कब बिल पेश किया गया और कैसे उसे पास नहीं…

राहुल के बयान पर विवाद

April 17, 2026

नई दिल्ली। नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन के लिए लाए गए विधेयक पर भाषण के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भाषण पर खूब विवाद हुआ। उन्होंने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर हमला किया। राहुल ने अपने भाषण में सरकार के लाए तीनों विधेयकों का विरोध किया और…

हरिवंश फिर बने राज्यसभा के उप सभापति

April 17, 2026

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सांसद हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति बने हैं। उन्हें शुक्रवार को निर्विरोध चुना गया। विपक्ष की ओर से कोई नाम नहीं आया था। यह पहली बार हुआ है, जब किसी मनोनीत सदस्य को राज्यसभा का उप सभापति चुना गया है। उनका राज्यसभा का कार्यकाल नौ अप्रैल…

logo