असम चुनाव 2026: भाजपा ने दो उम्मीदवारों की सूची जारी की

Categorized as प्रादेशिक समाचार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए दो उम्मीदवारों की सूची जारी की है। 

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने असम में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 के लिए दलगांव विधानसभा सीट से कृष्णा साहा और सिसिबरगांव सीट से जीवन गोगोई को अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले भाजपा ने अपनी पहली सूची में 88 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए थे। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से टिकट दिया है।

भाजपा ने पहली लिस्ट में मंत्री रंजीत कुमार दास, अशोक सिंघल, अजंता निओग, चंद्र मोहन पटवारी, रानोज पेगु, संजय किशन, पीजूष हजारिका और बिमल बोरा का भी नाम शामिल किया है। वरिष्ठ मंत्री चंद्रमोहन पटवारी को तिहू से मैदान में उतारा गया है, जबकि राज्य की वित्त मंत्री अजंता नेओग अपनी पुरानी सीट गोलाघाट से चुनाव लड़ेंगी।

Also Read : इंद्रियों पर विजय और मानसिक स्पष्टता के लिए अचूक है योग की ‘योनि मुद्रा’

मंत्री रंजीत कुमार दास को भवानीपुर-सोरभोग, पीजूष हजारिका को जागीरोड (अजा), अशोक सिंघल को ढेकियाजुली, रनोज पेगु को धेमाजी (अजजा), बिमल बोरा को तिंगखोंग और संजय किशन को माकुम विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है।

वहीं, ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने असम प्रदेश में शुक्रवार को अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें 17 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइल किए थे। टीएमसी ने कोकराझार जिले की बाओखुंगरी सीट (ए.सी. 4) से उदंगस्री नरजरारी, धुबरी जिले की बिलासीपारा (ए.सी. 10) से मोमिननुर इस्लाम, गोलपारा जिले की जलेस्वर (ए.सी. 12) से आरिफ अख्तर अहमद, बोंगईगांव जिले की अभयापुरी (ए.सी. 16) से कौशिक रंजन दास और बजाली जिले की बजाली (ए.सी. 26) से कल्याणी कलिता को प्रत्याशी बनाया है।

बता दें कि असम विधानसभा के 126 सदस्यों के चुनाव के लिए 9 अप्रैल 2026 को चुनाव होंगे, जबकि वोटों की गिनती और परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। भाजपा, कांग्रेस और टीएमसी लगातार चुनाव अभियान तेज करते हुए अपने उम्मीदवरों की घोषणा कर रही हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा के सहयोगियों को चिंता

June 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कई सहयोगी पार्टियां इन दिनों चिंता में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस में हो रही टूट फूट से उनकी चिंता बढ़ी है। असल में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कई सहयोगी पार्टियों…

नवीन पटनायक से सीखें ममता

June 14, 2026

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में…

केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

June 14, 2026

ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते…

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम

June 14, 2026

केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में…

विनाश से विकास की ओर बंगाल

June 14, 2026

असल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अंदर बेचैनी पहले से थी वे छटपटा रहे थे और निकलने को बेचैन थे। लेकिन दूसरी कोई संभावना उनको नहीं दिख रही थी इसलिए वे मन मार कर ममता बनर्जी के साथ थे। जैसे ही उन्हें सुवेंदु अधिकारी के रूप में दूसरी संभावना दिखी उन्होंने खुले मन से…

logo