राम माधव कब तक करेंगे इंतजार?

Categorized as राजनीति

भाजपा के संगठन पदाधिकारियों में सबसे दिलचस्प किस्सा राम माधव का है। राम माधव इन सभी महासचिवों में से सबसे पुराने हैं। वे पहले भी महासचिव रहे हैं और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रवक्ता थे। भाजपा के संगठन में उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। लेकिन संयोग से वे अभी तक किसी सदन के सदस्य नहीं बन पाए हैं। वे संघ की ओर से भाजपा की सक्रिय राजनीति में भेजे जाने के बाद भी चुनाव नहीं लड़े हैं। यह भी बहुत दिलचस्प है कि भाजपा की राजनीति में आने के बाद कई बार उनको राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा रही है।

इस बार फिर चर्चा है कि राम माधव को राज्यसभा भेजा जा सकता है। ध्यान रहे वे कई बार विवादों में रहे। जम्मू कश्मीर में पीडीपी और मुफ्ती परिवार के साथ तालमेल कराने में उनकी भूमिका मानी जाती है। पूर्वोत्तर में भी वे विवादों में घिरे। कुछ समय पहले उन्होंने अमेरिका में एक कार्यक्रम में कह दिया था कि भारत ने अमेरिका के दबाव में रूस से तेल खरीदना कम कर दिया है। हालांकि बाद में इसके लिए माफी मांगी। तमाम विवादों के बावजूद कहा जाता है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिय हैं। इसलिए इस बार शायद उनको भी राज्यसभा मिल जाए। नवंबर में ही वे भी राज्यसभा जाएंगे या उनके एक दो साल इंतजार करना पड़ेगा यह नहीं कहा जा सकता है।


Previous News Next News

More News

320 भारतीय लापता, 400 चीन में फंसे

August 29, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के तीसरे दिन यानी शुक्रवार की शाम तक 320 भारतीयों का कोई अता पता नहीं चला। उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उनके अलावा चार सौ भारतीय चीन में फंसे हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे राहत व बचाव कार्य लगे…

मोदी, आरएसएस, चीन के कारण रूकी सोनिया की किताब

August 29, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशन से पेंग्विन इंडिया ने हाथ खींच लिया है। प्रकाशक की ओर से आधिकारिक रूप से एक बयान जारी करके कहा गया है कि वे सोनिया गांधी के संस्मरण की किताब नहीं छाप रहे हैं। पेंग्विन की ओर…

ममता ने एसआईआर को ‘वोट लूट’ का जरिया बताया

August 29, 2026

कोलकाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जरिए नाम काटे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और नए तथ्यों के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को…

एनटीए में तीन अधिकारियों की नियुक्ति

August 29, 2026

नई दिल्ली। नीट यूजी के पेपर लीक और यूजीसी नेट की परीक्षा में गड़बड़ी के विवादों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार ने एनटीए में दो निदेशक और एक संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। इसकी खबर शुक्रवार, 28 अगस्त को आई लेकिन नियुक्ति का…

कर्नाटक सरकार के मंत्री का इस्तीफा

August 29, 2026

बेंगलुरू। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक सरकार के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ भाजपा की पदयात्रा शुरू होने वाली है। उससे पहले नागेंद्र ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया। वे दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हटे हैं। उन पर 89 करोड़ के घोटाले का आरोप है। नागेंद्र…

logo