कई राज्यों में राज्यपाल बदले जाएंगे

Categorized as राजनीति

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल से पहले राजभवनों में, जिनको आजकल लोकभवन कहा जाने लगा है, बदलाव की चर्चा है। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश से हो सकती है। उत्तर प्रदेश में पिछले छह साल से आनंदी बेन पटेल राज्यपाल हैं। चुनाव से पहले उनको हटाए जाने की खबर आ रही है। इस बीच वे 10 दिन की लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। कई जानकार यह भी कह रहे हैं कि वे अब शायद ही लोकभवन में लौटें। हालांकि उनके बारे में कोई पक्के तौर पर कुछ नहीं कह सकता है। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद भी उनको समाप्त मान लिया गया था।

बहरहाल, पिछले दिनों उन्होंने योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर में जाकर वहां की जैसी दुर्दशा बताई थी उससे भी अंदाजा लग रहा था कि उनके दिन यूपी में पूरे हो गए हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा के किसी ब्राह्मण नेता को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया जा सकता है। कर्नाटक में भी राज्यपाल थावरचंद गहलोत को बदले जाने की चर्चा है। वहां विधानसभा चुनाव में दो साल से कम समय रह गया है। किसी तेजतर्रार नेता को राज्यपाल बना कर भेजे जाने की खबर है। इसके अलावा तमिलनाडु में भी नया राज्यपाल भेजे जाने की चर्चा है। आरएन रवि को वहां से कोलकाता भेजे जाने के बाद केरलम के राज्यपाल तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। मध्य प्रदेश में भी नया राज्यपाल भेजे जाने की चर्चा है। जानकार सूत्रों का कहना है कि भाजपा के संसदीय बोर्ड में बदलाव होने वाला है उसके दो या तीन सदस्य राज्यपाल बनाए जाएंगे।


Previous News Next News

More News

320 भारतीय लापता, 400 चीन में फंसे

August 29, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के तीसरे दिन यानी शुक्रवार की शाम तक 320 भारतीयों का कोई अता पता नहीं चला। उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उनके अलावा चार सौ भारतीय चीन में फंसे हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे राहत व बचाव कार्य लगे…

मोदी, आरएसएस, चीन के कारण रूकी सोनिया की किताब

August 29, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशन से पेंग्विन इंडिया ने हाथ खींच लिया है। प्रकाशक की ओर से आधिकारिक रूप से एक बयान जारी करके कहा गया है कि वे सोनिया गांधी के संस्मरण की किताब नहीं छाप रहे हैं। पेंग्विन की ओर…

ममता ने एसआईआर को ‘वोट लूट’ का जरिया बताया

August 29, 2026

कोलकाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जरिए नाम काटे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और नए तथ्यों के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को…

एनटीए में तीन अधिकारियों की नियुक्ति

August 29, 2026

नई दिल्ली। नीट यूजी के पेपर लीक और यूजीसी नेट की परीक्षा में गड़बड़ी के विवादों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार ने एनटीए में दो निदेशक और एक संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। इसकी खबर शुक्रवार, 28 अगस्त को आई लेकिन नियुक्ति का…

कर्नाटक सरकार के मंत्री का इस्तीफा

August 29, 2026

बेंगलुरू। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक सरकार के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ भाजपा की पदयात्रा शुरू होने वाली है। उससे पहले नागेंद्र ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया। वे दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हटे हैं। उन पर 89 करोड़ के घोटाले का आरोप है। नागेंद्र…

logo