पीके बांकीपुर को एक मॉडल बना रहे हैं

Categorized as राजनीति

प्रशांत किशोर ने चुनाव जीतने के बाद बांकीपुर के विधायक के रूप में शपथ नहीं ली थी तभी भाजपा के नेताओं ने उन पर हमला शुरू कर दिया था। गिरिराज सिंह जैसे लोगों ने तंज शुरू कर दिया था कि बांकीपुर को कैसे बेंगलुरू बनाएंगे प्रशांत किशोर। खैर उन लोगों की बातों पर प्रशांत ने ध्यान नहीं दिय़ा। चुनाव जीतने के बाद वे दो तीन दिन के लिए दिल्ली, मुंबई दौरे पर थे। लौट कर उन्होंने धन्यवाद यात्रा शुरू की है। वे बांकीपुर में घूम रहे हैं और लोगों का आभार जता रहे हैं कि उन्होंने उनको वोट दिया। इसके साथ साथ वे अपने चुनाव क्षेत्र के प्रबंधन का एक मॉडल भी तैयार कर रहे हैं। निश्चित रूप से यह मॉडल प्रदेश के बाकी 242 विधायकों के लिए मुश्किल खड़ी करने वाला है।

प्रशांत किशोर ने धन्यवाद यात्रा के पहले भाषण में कहा कि वे अगले एक से दो साल में बांकीपुर के 10 हजार युवाओं को कहीं न कहीं नौकरी दिलाएंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर उनका बच्चा पढ़ लिख कर घर बैठा है, नौकरी नहीं मिल रही है तो लोग उनका बढ़िया बाटोडाटा बनाएं और उनके कार्यालय में जमा करें। उन्होंने कहा कि वे देश के बड़े लोगों से अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर सबको उनकी योग्यता के हिसाब से फैक्टरी या ऑफिस में काम दिलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा उनका कार्यालय सुनिश्चित करेगा कि हर गरीब में पूरा पांच किलो अनाज मिले और जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन के योग्य हैं उनको पूरा 11 सौ रुपया पेंशन मिले। वे 24 घंटे काम करने वाला कार्यालय बना रहे हैं। अगर उन्होंने नौकरी दिलानी शुरू कर दी तो तय मानें कि पूरे बिहार में उनके प्रति सद्भाव बनेगा। अभी ही लोगों में चर्चा शुरू हो गई है कि नेता ऐसा होना चाहिए, जो अपनी क्षमता का इस्तेमाल लोगों की भलाई के लिए करे।


Previous News Next News

More News

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की

August 29, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के ‘सकारात्मक नजरिए’ ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘नकारात्मकता’ की जगह ले ली है। वह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में शनिवार को तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवादददाताओं से बात कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकार का…

महाराष्ट्र सरकार ने आदिवासी छात्रों की मांग स्वीकार की, अनशन समाप्त करने की अपील

August 29, 2026

महाराष्ट्र के आदिवासी विकास मंत्री अशोक उइके ने शनिवार को घोषणा की है कि सरकार ने तीन शहरों में अनशन कर रहे आदिवासी छात्रों की सभी मांगें मान ली हैं। प्रदर्शनकारियों की मांगें सरकारी सेवा में अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों की भर्ती और आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय स्कूलों में स्थितियों में सुधार से संबंधित…

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 669 हुई

August 29, 2026

मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 669 हो गई है, जबकि आपदा के बाद लगभग 2,000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। तलाश एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी रहने के दौरान, प्रभावित सभी आठ जिलों से…

ईरान ने ओमान के साथ होर्मुज से आवागमन के मार्ग पर सहमति जतायी

August 29, 2026

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि ईरान और ओमान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों के आवागमन के लिए एक मार्ग पर सहमति बनी है और अमेरिका द्वारा जून में हुए इस्लामाबाद समझौते के तहत अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी किये जाने पर ईरान जलडमरूमध्य को फिर खोल देगा। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी…

नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 626 हुई, 2,426 लोग अब भी लापता

August 29, 2026

नेपाल के भोटेकोशी में बुधवार को आयी विनाशकारी बाढ़ और उसके बाद निचले इलाकों में भारी तबाही से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गयी है, जबकि 2,426 लोग अब भी लापता हैं। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) की शनिवार सुबह 10 बजे जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, अब तक 4,451…

logo