दिल्ली विश्वविद्यालय में अंक के आधार पर दाखिला

Categorized as राजनीति

यह बड़ी खबर है लेकिन राजनीतिक हलचल में दब गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जब से एक देश, एक परीक्षा के अपने विचार के तहत केंद्रीय विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए एक परीक्षा यानी सीयूईटी शुरू कराई है उसके बाद पहली बार ऐसा हो रहा है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में 12वीं के अंक के आधार पर दाखिला लिया जा रहा है। यह सिर्फ दो ही कॉलेजों में हो रहा है लेकिन बड़ी बात है। यह संयोग है कि दोनों कॉलेज महिलाओं के लिए हैं। दिल्ली का साउथ कैम्पस के अदिति कॉलेज और भगिनी निवेदिता कॉलेज में इस अकादमिक सत्र के लिए 12वीं के अंक के आधार पर भी दाखिला लिया जा रहा है।

इसका कारण यह है कि सीयूईटी की परीक्षा के बाद कई दौर की काउंसिलिंग हुई और तब भी दो हजार के करीब सीटें खाली रह गई हैं। दोनों कॉलेजों में बराबर सीटें खाली हैं। जब यह दिखने लगा कि अब सीयूईटी से पास कोई भी छात्र रैंक के आधार पर दाखिला कराने नहीं आने वाला है तब 12वीं के अंक के आधार पर दाखिले का फैसला किया गया। अब यह सवाल भी उठ रहा है कि पिछले साल दिल्ली यूनिवर्सिटी में सात हजार सीटें खाली रह गई थीं तब क्यों नहीं अंकों के आधार पर दाखिला कराया गया था? असल में परीक्षा के जरिए कॉलेज में दाखिले का नियम ठीक से काम नहीं कर रहा है। फिर भी एक देश, एक परीक्षा की जिद में इसे जारी रखा गया है। हो सकता है कि इस घटनाक्रम के बाद इसमें कुछ बदलाव आए।


Previous News Next News

More News

आईएनएस ‘निपुण’ नौसेना के बेड़े में शामिल

August 31, 2026

निस्तार श्रेणी का दूसरा डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) आईएनएस निपुण सोमवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में नौसेना के बेड़े में शामिल हो गया जिससे उसकी गहरे समुद्र में गोताखोरी, पानी के भीतर कार्रवाई और पनडुब्बी बचाव क्षमताओं में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी होगी। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता…

सोन नदी जल विवाद खत्म: बिहार-झारखंड में समझौता

August 31, 2026

बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर सोमवार को एक बड़ा समझौता हुआ जिससे दोनों के बीच 25 वर्ष पुराने विवाद का समाधान होने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को सिंचाई और पेयजल की आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त हो गया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यहां…

मोदी की रूस- यूक्रेन युद्ध रोकने की अपील, कहा अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान

August 31, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रोकने की पुरजोर अपील करते हुए कहा है कि अंतहीन युद्ध से मानवता को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किर्गिस्तान की यात्रा पर गये श्री मोदी ने राजधानी बिश्केक में सोमवार को 26वें शंघाई सहयोग संगठन (एस सी ओ) शिखर सम्मेलन से इतर रूस…

चुनाव आयोग ने एसआईआर ड्राफ्ट जारी किया

August 31, 2026

चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद महाराष्ट्र में 2,07,93,916 और नयी दिल्ली में 47,56,722 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची के ड्राफ़्ट से हटा दिये हैं। घर-घर जाकर बड़े पैमाने पर किए गए सत्यापन एवं डिजिटलीकरण प्रक्रिया से पता चला है कि महाराष्ट्र में पंजीकृत लगभग 9.78 करोड़ मतदाताओं में से केवल 7.69…

नेपाल में बाढ़ में 903 लोगों की मौत, 4,247 लापता; 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया गया

August 31, 2026

नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 903 हो गयी है और 4,247 लोग अब भी लापता हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 10,451 लोगों को सुरक्षित बचाया जा चुका है। नेपाल के गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय आपदा जोखिम नियंत्रण एवं प्रबंधन…

logo