स्टालिन ने नेताओं को दिए निर्देश

Categorized as राजनीति

डीएमके सुप्रीमो एमके स्टालिन इन दिनों लंदन में हैं। तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव हार कर सत्ता से बाहर होने के बाद एक तरह से उन्होंने पार्टी की कमान अपने बेटे उदयनिधि स्टालिन को सौंप दी है। उदयनिधि ही रोजमर्रा के कामकाज संभाल रहे हैं। लेकिन बड़े नीतिगत फैसलों में स्टालिन का निर्देश जरूरी है। तभी स्टालिन ने लंदन से अपनी पार्टी के सांसदों और अन्य नेताओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। संसद के मानसून सत्र और उसमें आने वाले संविधान संशोधन विधेयकों के बारे में उन्होंने अपनी पार्टी के सांसदों को समझाया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने सांसदों से कहा है कि सीधे सीधे किसी बिल का न तो समर्थन करना है और न विरोध करना है। यह कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए बड़ा संदेश है। उन्होंने कांग्रेस को बता दिया है कि विपक्ष अगर किसी सरकारी विधेयक का विरोध कर रहा है तो उसे उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि डीएमके भी हर बिल का विरोध करेगा। गौरतलब है कि संसद में डीएमके सांसदों के अलग बैठने की व्यवस्था कर दी गई है।

स्टालिन के इस स्टैंड से सबसे बड़ा झटका परिसीमन बिल को रोकने के विपक्ष के प्रयासों को लगेगा। बताया जा रहा है कि स्टालिन की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान इस बिल का मुद्दा आया। पिछली बार यानी अप्रैल में विशेष सत्र में जब यह बिल आया था तब स्टालिन ने काले कपड़े पहन कर बिल की कॉपी जलाई थी। उनके सांसदों ने लोकसभा में इसका सबसे मुखर विरोध किया था। अब स्थिति बदल गई है। स्टालिन की पार्टी डीएमके के संगठन सचिव आरएस भारती ने दो टूक अंदाज में कहा है कि अगर सरकार परिसमीन बिल के मामले में डीएमके की ओर से दिए गए सुझावों को स्वीकार करती है तो उसका विरोध करने का कोई कारण नहीं है। इसका अर्थ है कि डीएमके उस विधेयक का समर्थन करने को तैयार है। ध्यान रहे इससे पहले शऱद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने भी इसी तरह कहा कि अगर सरकार सभी राज्यों में 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव लाती है तो उनकी पार्टी इसका समर्थन करने पर विचार कर सकती है। सो, तय मानें की विपक्ष के 30 और लोकसभा सांसद इस बिल पर सरकार के साथ होने जा रहे हैं।


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo