इसरो से पलायन और मंत्रीजी का नजरिया

Categorized as राजनीति

भारत की सबसे प्रतिष्ठित और वास्तविक अर्थों में भारत का सम्मान बढ़ाने वाली एजेंसी का नाम भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो है। इसके वैज्ञानिकों ने जो उपलब्धि हासिल की है वह अद्भुत है। उनकी योग्यता और क्षमता के कारण भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में दुनिया के तीन या चार सबसे ऊपर के देशों में शामिल है। लेकिन पिछले कुछ समय से इसरो से पलायन हो रहा है। उसके वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मचारी नौकरी छोड़ रहे हैं। पिछले एक साल में 120 के करीब लोगों ने इसरो छोड़ी है। अब सरकार ने ग्रुप ए के वैज्ञानिकों और अन्य तकनीकी कर्मचारियों के इसरो छोड़ने के नियमों के सख्त बनाया गया है। अब वीआरएस की मंजूरी दिल्ली से होगी।

हालांकि सरकार ने इस बात का वस्तुनिष्ठ आकलन नहीं किया है कि किस वजह से इतनी बड़ी संख्या में लोग इतने प्रतिष्ठित संस्थान को छोड़ रहे हैं। इस बारे में सरकार का रवैया क्या वह प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह के एक बयान से समझा जा सकता है। उनसे इसरो से लोगों के नौकरी छोड़ने पर पूछा गया तो उनका जवाब था कि ‘ऐसे कितने लोग आए गए लेकिन इसरो चलता रहा है’। सोचें, इस अहंकार और कैजुअल एप्रोच पर! इसरो के वैज्ञानिक क्या ऐसे वैसे लोग हैं या ऐरे गैरे हैं, जिनके बारे में इस तरह की टिप्पणी की जाएगी? और वैसे भी अगर ये ऐसे वैसे लोग हैं तो इनको रोकने के लिए क्यों नियम बदले जा रहे हैं? अगर उनका कोई महत्व नहीं है तो जाने दीजिए? ऐसा लग रहा है कि सरकार के मन में ज्ञान के प्रति कोई सम्मान नहीं है। तभी इस तरह के बयान दिए जा रहे हैं और वैज्ञानिकों को बेहतर माहौल, सुविधा, संसाधन आदि देकर रोकने की बजाय जोर जबरदस्ती रोकने की कोशिश हो रही है। हकीकत यह है कि अनुभवी लोगों की कमी से इसरो का गगनयान और स्पेस स्टेशन दोनों का मिशन प्रभावित हुआ है और उसमें देरी हुई है।


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo