राजद के सांसद भी क्या टूटेंगे?

Categorized as राजनीति

भाजपा के जानकार नेताओं का कहना है कि कई छोटी पार्टिय़ों से बात हो रही है। उनका तो खैर दावा यह भी है कि कांग्रेस में भी फूट पड़ सकती है। लेकिन उस दावे को छोड़ें तब भी यह सवाल है कि क्या बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल टूट सकती है? क्या उसके चार सांसद में से तीन पाला बदल सकते हैं? असल में यह चर्चा इसलिए शुरू हुई क्योंकि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव के बाद जिसको संसदीय दल का नेता बनाया वह कुशवाहा समाज के हैं। राजद ने औरंगाबाद से जीते अभय कुशवाहा को लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया। पिछले दिनों जब सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने तो अभय कुशवाहा गुलदस्ता लेकर उनको बधाई देने गए थे। दोनों कुशवाहा समाज के हैं इसलिए यह चर्चा शुरू हुई कि अभय कुशवाहा पाला बदल सकते हें।

लेकिन यह इस बात की गारंटी नहीं है कि उनके साथ दो और सांसद जुड़ेंगे। ध्यान रहे लालू प्रसाद की पार्टी से जीते चार सांसदों में एक उनकी बेटी मीसा भारती हैं। वे राजद में ही रहेंगी। दूसरे सांसद सुरेंद्र यादव हैं। वे जहानाबाद से जीते हैं। उनको पता है कि अगर वे भाजपा में जाते हैं तब भी एनडीए की टिकट अगली बार उनको नहीं मिलेगी। ऐसे ही बक्सर से जीते सुधाकर सिंह तीसरे सांसद हैं, जिन्होंने सबसे मुखर तरीके से भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला है। वे बिहार प्रदेश में भाजपा विरोधी नेता के तौर पर अपनी छवि गढ़ रहे हैं। सो, मीसा भारती, सुरेंद्र यादव और सुधाकर सिंह का टूटना थोड़ा मुश्किल है। हालांकि जब महुआ मोइत्रा के भाजपा के संपर्क में होने की पक्की खबर है तो बाकियों के बारे में क्या कहा जा सकता है!


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo