चीन की शर्तों पर संबंध बहाली

Categorized as राजनीति

भारत और चीन के संबंधों फिर पहले जैसे बहाल होते जा रहे हैं। गलवान घाटी में दोनों देशों के सैन्य बलों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद संबंधों में तल्खी आई थी। हालांकि तब भी चीन से व्यापार कम नहीं हुआ था। परंतु कुछ शर्तें और नियम जरूर भारत की ओर से बनाए गए थे। अब उन सबमें ढील दी जाने लगी है। भारत ने हाल ही में चीन की चार ऊर्जा कंपनियों को भारत में ऊर्जा सेक्टर में टेंडर डालने की अनुमति दी है। सोचें, दुनिया भर के देश चीन की ऊर्जा कंपनियों को दूर रख रहे हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि चीन की कंपनियों के हाथ में ‘किल स्विच’ देना ठीक नहीं है। लेकिन भारत, जो चीन की विस्तारवादी नीतियों से सबसे ज्यादा प्रभावित है, वह ऐसा कर रहा है।

भारत ने ऐसा लग रहा है कि चीन के प्रति नजरिया बदल लिया और इसका कारण यह है कि भारत अपनी आर्थिक जरुरतों के लिए चीन पर पहले से बहुत ज्यादा निर्भर हो गया है। चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा भारत के कुल रक्षा बजट से ज्यादा हो गया है। भारत का रक्षा बजट नौ लाख करोड़ रुपए के करीब है, जबकि चीन के साथ व्यापार घाटा सालाना 10 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। फिर भी भारत चीन से व्यापार बढ़ाता जा रहा है और दूसरी ओर चीन ‘सलामी स्लाइसिंग’ की रणनीति के तहत सीमा पर, खासकर पूर्वी हिमालय में भारत की जमीन हड़पने का अभियान चला रहा है।


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo