व्हाट्सएप यूजरनेम पार्टियों की चिंता बढ़ा रहा है

Categorized as राजनीति

सोशल मैसेजिंग के लिए सबसे लोकप्रिय व्हाट्सएप ने सरकार के साथ साथ सभी राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ाई है। व्हाट्सएप ने प्रस्ताव किया है कि मोबाइल नंबर की बजाय उपयोक्ता यूजरनेम से इस एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। वे यूजरनेम के जरिए मैसेजिंग सहित बाकी सारे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। सरकार का कहना है कि इससे सुरक्षा खतरा बढ़ेगा। सरकार की ओर से कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति चाहेगा तो सरकार या बैंकिंग संस्थाओं या दूसरी वित्तीय संस्थाओं या पार्टियों के नाम से मिलता जुलता यूजरनेम रख कर लोगों के साथ ठगी कर सकता है। दूसरे तरह की चिंताएं भी जताई हैं, जो अभी तक एक दूसरे एप टेलीग्राम को लेकर जताई जाती थी।

हालांकि इसका एक दूसरा पहलू भी है। कहा जा रहा है कि सरकार इस बात से चिंतित है कि मोबाइल नंबर के इर्द गिर्द ही तो सरकार ने और पार्टियों ने लोगों तक पहुंचने का सारा तानाबान बनाया है। अगर मोबाइल फोन की बजाय यूजरनेम के सहारे लोग मैसेजिंग और कॉल करने लगेंगे तो मोबाइल नंबर की उपयोगिता समाप्त होगी।

ध्यान रहे सरकारें मोबाइल नंबर के सहारे योजनाओं के पैसे आदि ट्रांसफर करती हैं तो पार्टियां उसी नंबर के सहारे सदस्य बनाती हैं, प्रचार करती हैं, लोगों को मैसेज भेजती हैं, चुनाव के समय बूथ मैनेजमेंट का काम होता है। अगर बड़ी संख्या में लोगों ने मोबाइल नंबर छोड़ कर यूजरनेम से काम करना शुरू किया तो सरकार के साथ साथ पार्टियों को भी नया सिस्टम बनाना होगा। यह दिलचस्प है कि यूजरनेम से आम लोगों को फायदा होगा क्योंकि उनका फोन नंबर बैंक खाते से लेकर पैन और आईटीआर तक जुड़ा होता है। वह अगर जाहिर नहीं होगा तो फ्रॉड की संभावना भी कम होगी।


Previous News Next News

More News

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

जनता दल यू का मतलब नीतीश कुमार है

September 17, 2026

बिहार में इन दिनों नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है। एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम के नेता व राज्य सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीश पुर रख देने चाहिए। ध्यान रहे सुमन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं और…

पंजाब में क्या कामयाब होंगे पायलट

September 17, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या सचिन पायलट को पंजाब में कामयाबी मिलेगी? ध्यान पहे 2018 में जब राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी तब सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे और सब मानते हैं कि उन्होंने बड़ी मेहनत की थी। हालांकि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे। उसके बाद कुछ विवादों…

सीजेपी का बड़ा डर है

September 17, 2026

ऐसा लग रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने न सिर्फ युवाओं के प्रदर्शन का तरीका बदला है, बल्कि उसके असर को कोई गुना बढ़ा दिया है। केंद्र की सरकार हो या राज्यों की सरकारें हों या न्यायपालिका और प्रशासन हो, सब कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों व युवाओं की चिंता कर रहे हैं। नेताओं…

भारत व पाक युद्धपोत में टक्कर

September 17, 2026

नई दिल्ली। उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के पोत पीएनएस ‘हुनैन’ के बीच टक्कर के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई के आचरण को ‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर’ बताया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार…

logo