कैलाश विजयवर्गीय की दुख भरी चिट्ठी

Categorized as राजनीति

मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान, छत्तीसगढ़ और दूसरे कई राज्यों में भाजपा के अनेक नेता दुखी हैं। खासतौर से पार्टी के बड़े नेता, जो एक समय मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे। ऐसे नेताओं की सूची लंबी है। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान से लेकर कैलाश विजयवर्गीय और नरेंद्र सिंह तोमर तक अनेक नेता हैं। चौहान केंद्र में मंत्री हैं और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के भी केंद्र में मंत्री बनने की चर्चा चल रही है। लेकिन विजयवर्गीय राज्य में सरकार में मंत्री हैं और तोमर विधानसभा अध्यक्ष। भाजपा चुनाव जीती तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बना दिया। पिछले दिनों उनके परिवार के जमीन का मामला सामने आया तब भी खबर आई थी कि पार्टी की ही कुछ दुखी आत्माओं ने जमीन के सारे कागजात जुटाए हैं। लेकिन पार्टी का अनुशासन ऐसा है कि कोई खुल कर दिख भी व्यक्त नहीं कर पा रहा है।

कैलाश विजयवर्गीय पहले नेता हैं, जिन्होंने खुल कर दुख व्यक्त किया है और सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इंदौर को लेकर एक लंबी चिट्ठी मुख्यमंत्री मोहन यादव को लिखी है और चिट्ठी सार्वजनिक भी कर दी है। उन्होंने लिखा है कि खुद मोहन यादव इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री हैं, लेकिन ढाई साल से जिले को सिर्फ उपेक्षा और असहयोग मिल रहा है। विजयवर्गीय ने लिखा है कि मास्टर प्लान में देरी हो रही है, हवाईअड्डे के विस्तार के लिए जमीन नहीं मिल रही है, मेट्रोपोलिटन में नाम पीछे कर दिया गया है और जल संकट से निपटने में मदद नहीं मिल रही है। यह मामूली बात नहीं है कि पार्टी का कोई नेता अपनी ही सरकार के कामकाज को लेकर इस तरह के सवाल उठाए। यह सरकार की नाकामी दिखाने वाली चिट्ठी है। ध्यान रहे इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय ने नौकरशाही को लेकर भी एक टिप्पणी की थी। उन्होंने तंज करते हुए कहा था कि जब से भाजपा की सरकार बनी है सारे अधिकारी संघी हो गए हैं।


Previous News Next News

More News

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

जनता दल यू का मतलब नीतीश कुमार है

September 17, 2026

बिहार में इन दिनों नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है। एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम के नेता व राज्य सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीश पुर रख देने चाहिए। ध्यान रहे सुमन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं और…

पंजाब में क्या कामयाब होंगे पायलट

September 17, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या सचिन पायलट को पंजाब में कामयाबी मिलेगी? ध्यान पहे 2018 में जब राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी तब सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे और सब मानते हैं कि उन्होंने बड़ी मेहनत की थी। हालांकि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे। उसके बाद कुछ विवादों…

सीजेपी का बड़ा डर है

September 17, 2026

ऐसा लग रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने न सिर्फ युवाओं के प्रदर्शन का तरीका बदला है, बल्कि उसके असर को कोई गुना बढ़ा दिया है। केंद्र की सरकार हो या राज्यों की सरकारें हों या न्यायपालिका और प्रशासन हो, सब कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों व युवाओं की चिंता कर रहे हैं। नेताओं…

भारत व पाक युद्धपोत में टक्कर

September 17, 2026

नई दिल्ली। उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के पोत पीएनएस ‘हुनैन’ के बीच टक्कर के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई के आचरण को ‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर’ बताया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार…

logo