अन्नामलाई की नजर अन्नाडीएमके के पर

Categorized as राजनीति

भाजपा से अलग हुए पूर्व आईपीएस अधिकारी के अन्नामलाई ने ऐलान किया है कि वे अगले महीने नई पार्टी का ऐलान करेंगे। तमिलनाडु में फिल्म स्टार विजय की जीत ने अगर किसी को सबसे ज्यादा निराश किया तो वह अन्नामलाई थे। उनको लग रहा था कि उन्होंने दोनों द्रविडियन पार्टियों के खिलाफ जनभावना को सबसे पहले भांपा था और सबसे पहले दोनों से अलग राजनीति की शुरुआत की थी। लेकिन भाजपा ने उनका साथ नहीं दिया। उस समय वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। सनातन की राजनीति करते थे। युवाओं को जोड़ने की कोशिश कर रहे थे। कोंगू क्षेत्र यानी पश्चिमी तमिलनाडु में मजबूत असर बनाया था। लेकिन अन्ना डीएमके से तालमेल करने के चक्कर में भाजपा ने उनकी योजना को खारिज कर दिया।

इसके बाद भाजपा ने अन्ना डीएमके में रहे नयनार नागेंद्रन को प्रदेश अध्यक्ष बनाया और तालमेल किया। यह गठबंधन बुरी तरह से फेल हुआ। भाजपा चार से घट कर एक सीट पर आ गई। अब अन्नामलाई अलग हो गए हैं और वे अन्ना डीएमके को ही टारगेट कर रहे हैं। उनको पता है कि अन्ना डीएमके बिखर चुका है। पहले ओ पनीरसेल्वम व ई पलानीसामी का झगड़ा था तो अब पलानीसामी के खिलाफ सीवी षणमुगम और वेलुमनि ने मोर्चा खोला है। ऐसे में वे अन्ना डीएमके के गढ़ पश्चिमी तमिलनाडु में अपना आधार बढ़ा सकते हैं। वे पिछड़ी जातियों और अत्यंत पिछड़ी जातियों पर फोकस कर रहे हैं। इसके अलावा युवाओं को जोड़ने पर उनका जोर है। वे विजय की पार्टी टीवीके के मुकाबले डीएमके व अन्ना डीएमके दोनों की चुनौती समाप्त करके अपने को खड़ा करने की कोशिश करेंगे।


Previous News Next News

More News

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

पावन दीयों का सियासी शस्त्रीकरण

September 19, 2026

गणेश जी का उत्सव दस दिनों तक मनाया जाता है। दुर्गापूजा भी नौ रात्रियों तक मनाई जाती है। रामलीला का आयोजन भी आमतौर पर दस दिनों तक चलता है। भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी भी मथुरा-वृंदावन में पूरे सप्ताह मनाई जाती है। पुरी में भगवान जगन्नाथ का रथ उत्सव भी दस दिनों तक चलता है। तिरुपति…

logo