संघ को क्यों नहीं समझ पाते हैं लोग?

Categorized as राजनीति

यह एक पहेली है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सभी बड़े पदाधिकारी, जिसमें स्वंय संघ प्रमुख भी शामिल हैं, बार बार यह कहते हैं कि संघ को समझना मुश्किल है। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने इसी बात को हजारवीं बार इस रूप में कहा है कि संघ दुनिया का सबसे गलत समझा गया संगठन है। सवाल है कि ऐसा क्यों है? क्या संघ दुनिया का सबसे गलत समझा गया संगठन है? क्या ऐसा नहीं है कि बार बार आप जो कहते हैं कि संघ को समझना मुश्किल है उसी वजह से संघ को गलत समझा गया है? ध्यान रहे जब भी कहा जाता है कि संघ को समझना मुश्किल है तब यह समझाने का प्रयास नहीं किया जाता है कि संघ आखिर क्या है?

संघ या कोई भी संगठन क्वांटम फिजिक्स या स्पेस साइंस की तरह कोई जटिल चीज तो है नहीं, जिसे समझना मुश्किल है। जब आइंस्टीन ने अपने सबसे जटिल सिद्धांत यानी सापेक्षता के सिद्धांत को लोगों को समझाने में कामयाब हो गए और लोगों ने टाइम एंड स्पेस की थ्योरी समझ ली तो संघ कौन सी ऐसी चीज है, जिसे समझना मुश्किल है या हर बार लोग गलत समझ लेते हैं? सौ साल से संघ काम कर रहा है। सौवें साल में तो संघ प्रमुख का देश भर में बौद्धिक व्याख्यान हो रहा है। फिर भी लोग नहीं समझ पा रहे हैं कि संघ क्या है और समझ रहे हैं तो गलत समझ ले रहे हैं। इसका अर्थ है कि संघ ने खुद ही इतनी जटिलता बना रखी है, इतना उलझाव बना रखा है, अपने सिद्धांतों, विचारों व कार्यों में इतनी अस्पष्टता रखी है कि लोगों को समझने में मुश्किल होती है।


Previous News Next News

More News

निठारी कांड में बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या

September 18, 2026

देशभर में बहुचर्चित निठारी कांड बरी सुरेंद्र कोली का शव शुक्रवार को हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में चाय की दुकान के भीतर फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोली पिछले कुछ दिनों से यहां सप्त सरोवर रोड स्थित लालमाता मंदिर चाय की दुकान चला रहा था। इस घटना की सूचना मिलते ही सप्तऋषि…

नाइजीरिया: हिरासत में दम घुटने से 37 अवैध सोना खनिकों की मौत

September 18, 2026

नाइजीरिया में अवैध खनन के आरोप में हिरासत में लिए गए कम से कम 37 लोगों की दम घुटने जैसी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना के बाद भड़की हिंसा और स्थानीय निवासियों के उग्र प्रदर्शनों के बीच पुलिस ने मामले की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। बीबीसी के अनुसार नाइजीरिया के…

मेडिकल कॉलेजों में एससी आरक्षण पर मायावती ने सरकार को सुप्रीम कोर्ट जाने की सलाह दी

September 18, 2026

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने उत्तर प्रदेश के चार मेडिकल कॉलेजों में अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के लिए अतिरिक्त आरक्षण पर उच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने के मामले में योगी सरकार से उच्चतम न्यायालय में अपील करने की मांग की है। सुश्री मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर…

एनएसयूआई ने डूसू चुनाव में चारों सीटों पर जीत का दावा किया

September 18, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव 2026-27 के लिए मतदान के पहले चरण के पूरा होने के बाद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने छात्रों के बीच सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्थन का दावा किया है। संगठन ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने उत्साह के साथ मतदान किया…

तृणमूल कांग्रेस के दोनों धड़ों को अंतरिम नये नाम, नये निशान आवंटित

September 18, 2026

चुनाव आयोग ने अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में फूट के बीच पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के उपयोग पर अंतरिम रोक लगाने के एक दिन बाद शुक्रवार ममता बनर्जी धड़े को ‘ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस’ नाम और ‘फुटबॉल खिलाड़ी’ चुनाव चिह्न तथा अरूप रॉय धड़े को ‘डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस’ नाम और “लिफाफा” चुनाव…

logo