संजय झा आधा सच बता रहे हैं

Categorized as राजनीति

जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने अंग्रेजी के एक अखबार को एक इंटरव्यू में कहा है कि विपक्षी गठबंधन यानी ‘इंडिया’ ब्लॉक को तहस नहस करने वाले दो लोग हैं, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ ब्लॉक में सहमति बन गई थी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित किया जाए। लेकिन इन दोनों नेताओं ने इसमें अड़ंगा डाला, जिसकी वजह से जनता दल यू ने अलग होने का फैसला किया। लेकिन यह अधूरा सच है। यह जरूर है कि ममता बनर्जी ने अड़ंगा डाला। लेकिन अकेले यह कारण नहीं था। कांग्रेस को भी पता था कि ममता बनर्जी को कितना महत्व देना है। आखिर ममता बनर्जी खुद भी ‘इंडिया’ ब्लॉक में नहीं रहीं तो उनके कहने से कांग्रेस इतना बड़ा फैसला कैसे टालती?

असल में कांग्रेस के अंदर भी इस बात को लेकर संशय़ था कि नीतीश कुमार साथ रहेंगे या नहीं। इसलिए कांग्रेस उनको प्रधानमंत्री पद का दावेदार नहीं घोषित करना चाहती थी। कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि इस पर कांग्रेस सहमत थी कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाए और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस गठबंधन का अध्यक्ष बनाया जाए। इस तरह कांग्रेस ने पिछड़ा और दलित राजनीति साधने का फॉर्मूला बनाया था। दूसरी बात यह है कि कांग्रेस को पता चल गया था कि जनता दल यू की बातचीत भाजपा से चल रही है और यह बातचीत 2023 के अंत में ही शुरू हो गई थी। इसलिए कांग्रेस के नेता आशंकित थे। कांग्रेस को यह भी पता था कि नीतीश कुमार की मानसिक सेहत ठीक नहीं है और संजय झा व ललन सिंह फैसला कर रहे हैं। तभी ‘इंडिया’ ब्लॉक छोड़ते ही जदयू ने भाजपा का दामन थाम लिया।


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo