कोई कैसे हिटलर से प्रेरणा ले सकता है?

Categorized as राजनीति

राहुल गांधी केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार तानाशाही और फासीवाद के आरोप लगाते रहते हैं। लेकिन उनके चहेते मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा है कि वे हिटलर से प्रेरणा लेते हैं। सोचें, कोई भी व्यक्ति कैसे हिटलर से प्रेरणा ले सकता है? ज्ञात इतिहास में इंसानियत के सबसे बड़े दुश्मनों में हिटलर का नाम आता है। उसके पूरे शासन में कुछ भी अच्छा नहीं था, तभी आज जर्मनी में हिटलर का नाम लेना तक गुनाह माना जाता है। लेकिन लोकतांत्रिक भारत में एक मुख्यमंत्री को हिटलर से प्रेरणा मिलती है!

रेवंत रेड्डी ने हिटलर के हाइड्रा प्रोजेक्ट का जिक्र किया, जिसका काम मनमाने तरीके से लोगों की हत्या करना था। उस हाइड्रा के नाम पर उन्होंने हैदराबाद के वाटर प्रोजेक्ट का नाम रखा है। गौरतलब है कि रेवंत रेड्डी पहले राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। हालांकि संघ भी सार्वजनिक रूप से हिटलर, मुसोलिनी का जिक्र नहीं करता है। कहा जाता है कि बीआर मुंजे ने इटली में मुसोलिनी के संगठन का अध्ययन किया था औऱ संघ के संस्थापक को इसके बारे में बताया था। सो, हो सकता है कि उसका कुछ असर हो लेकिन कोई सार्वजनिक रूप से हिटलर और मुसोलिनी से प्रेरित होने की बात नहीं करता है।


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo