बंगाल में भाजपा का एजेंडा

Categorized as राजनीति

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुत जोर देकर कहा था कि वह लोगों को मांस, मछली खाने से नहीं रोकेगी। भाजपा के नेता तो मछली लेकर प्रचार करते थे। भाजपा नेताओं ने मंगलवार को भगवा गमछा रख कर और टीका चंदन लगा कर मांस, मछली खाते हुए फोटो व वीडियो शेयर की थी। स्टार प्रचारकों में से एक हिमंत बिस्वा सरमा ने ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए कहा था कि वे ममता से ज्यादा मांस, मछली खा सकते हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि सरकार बनते ही भाजपा ने अपना एजेंडा लागू करना शुरू कर दिया। भाजपा सीधे ऐलान करके एजेंडा नहीं लागू कर रही है लेकिन नियमों को इस तरह से इस्तेमाल किया जा रहा है कि लोगों को समस्या होने लगी है।

ध्यान रहे पश्चिम बंगाल देश के उन गिने चुने राज्यों में से है, जहां गौमांस की सीमित बिक्री की इजाजत है। सख्त नियमों के तहत ऐसा होता है। जब से भाजपा की सरकार आई है तब से नियमों को इतना सख्त कर दिया गया है कि गौकशी लगभग बंद हो गई है। अपनी जरुरत के लिए गौवंश बेचने वाले लोगों का काम ठप्प हो गया है। इसका नतीज यह हुआ है कि गौमांस जो पहले दो सौ रुपए किलो बिकता था वह छह सौ रुपए किलो बिक रहा है। इसकी वजह से बकरे और भेड़ के मांस की मांग बढ़ी है। लेकिन वहां भी जानवरों के अस्पताल से सर्टिफिकेट लेकर ही पशु काटने का नियम लागू कर दिया गया है। इसलिए अनेक दुकानें बंद हो गई हैं और लोग परेशान हो रहे हैं।


Previous News Next News

More News

जंतर मंतर बेअसर नहीं रहा है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बुरी तरह से हारने और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार में से तीन सीटों पर जीत जाने के बाद ऐसी व्याख्या की जा रही है, जैसे जंतर मंतर पर हुआ छात्रों का आंदोलन…

जाटों ने दिखाया कि कैसे राजनीति होती है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जाट जीते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के यश डबास अध्यक्ष तो निर्दलीय दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष बने हैं। आमतौर पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जाति का गणित ज्यादा देखा जाता है। लेकिन दिल्ली छात्र संघ के चुनाव में जाति…

बालेन और तारिक कब आएंगे भारत?

September 21, 2026

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान अभी तक भारत नहीं आए हैं। तारिक रहमान तो भारत आने से पहले चीन की यात्रा कर आए हैं, जबकि यह अघोषित नियम था कि इन दोनों देशों के प्रधानमंत्री शपथ लेने के बाद सबसे पहले भारत की यात्रा करते हैं। य़ह परंपरा पहले…

आईएफएस लॉबी पर खेल बिगाड़ने का आरोप

September 21, 2026

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत की यात्रा टाल रहे हैं। इससे पहले वे चीन की यात्रा पर चले गए। कहा जा रहा है कि इसके पीछे उनके भारत यात्रा टालने के पीछे कुछ हाथ भारत की अंदरूनी राजनीति का भी है। जानकार सूत्रों का कहना है कि विदेश सेवा के अधिकारियों यानी आईएफएस अधिकारियों…

व्यवस्था को चुभने वाले अधिकारी

September 21, 2026

मुंढे मई 2026 में एफडीए आयुक्त बने। कुछ ही महीनों में विभाग ने हजारों निरीक्षण किए, सैकड़ों लाइसेंस निलंबित किए, करोड़ों रुपये का मिलावटी या असुरक्षित माल जब्त किया और गुटखा-पान मसाला के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई की। बड़े ब्रांड, पुराने होटल, क्विक-कॉमर्स गोदाम, यहाँ तक कि मुंबई हाईकोर्ट की कैंटीन भी इस दायरे…

logo