बिहार एनडीए में सब ठीक नहीं

Categorized as राजनीति

बिहार में विधान परिषद की बक्सर भोजपुर सीट पर जनता दल यू की हार के बाद राज्य में घमासान छिड़ा है। नीतीश कुमार की जगह सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद पिछले एक महीने से चुप्पी साधे बैठे कई नेताओं की वाणी मुखर हो गई है। सबसे पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मोर्चा खोला है। आनंद मोहन ने बक्सर भोजपुर की हार पर सवाल उठाया और कहा कि यह तो शुरुआत है। इसके बाद लगातार हार मिलने वाली है। जदयू के नेता खुल कर भाजपा के ऊपर आरोप लगा रहे हैं कि उसने गठबंधन धर्म का निर्वाह नहीं किया। इस बीच ललन सिंह ने सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार का उत्तराधिकारी बता दिया, जिससे जदयू के नेता और नाराज हुए हैं।

आनंद मोहन की नाराजगी अपने बेटे चेतन आनंद को मंत्री नहीं बनाने की वजह से है। पिछली विधानसभा में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले जब नीतीश राजद का साथ छोड़ कर भाजपा के साथ लौटे थे तब चेतन आनंद राजद के विधायक थे। उस समय एनडीए के सामने बहुमत की चुनौती थी। तब चेतन आनंद राजद छोड़ कर सत्ता पक्ष के साथ आए और सरकार बचाई। बताया जा रहा है कि तब उनको मंत्री बनाने का वादा किया गया था। लेकिन उस समय भी नहीं बनाया गया और पिछले साल हुए चुनाव के बाद भी उनको मंत्री नहीं बनाया गया। भाजपा की सरकार बनी है तब भी जदयू कोटे से दूसरे राजपूत नेता मंत्री बने हैं। आनंद मोहन हालांकि सीधे तौर पर मंत्री पद नहीं मांग रहे हैं। वे अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को को जिंदा दफन कर दिया गया। वे यह भी कह रहे हैं कि नीतीश और निशांत दोनों को डॉक्टर की जरुरत है।


Previous News Next News

More News

जंतर मंतर बेअसर नहीं रहा है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बुरी तरह से हारने और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार में से तीन सीटों पर जीत जाने के बाद ऐसी व्याख्या की जा रही है, जैसे जंतर मंतर पर हुआ छात्रों का आंदोलन…

जाटों ने दिखाया कि कैसे राजनीति होती है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जाट जीते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के यश डबास अध्यक्ष तो निर्दलीय दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष बने हैं। आमतौर पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जाति का गणित ज्यादा देखा जाता है। लेकिन दिल्ली छात्र संघ के चुनाव में जाति…

बालेन और तारिक कब आएंगे भारत?

September 21, 2026

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान अभी तक भारत नहीं आए हैं। तारिक रहमान तो भारत आने से पहले चीन की यात्रा कर आए हैं, जबकि यह अघोषित नियम था कि इन दोनों देशों के प्रधानमंत्री शपथ लेने के बाद सबसे पहले भारत की यात्रा करते हैं। य़ह परंपरा पहले…

आईएफएस लॉबी पर खेल बिगाड़ने का आरोप

September 21, 2026

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत की यात्रा टाल रहे हैं। इससे पहले वे चीन की यात्रा पर चले गए। कहा जा रहा है कि इसके पीछे उनके भारत यात्रा टालने के पीछे कुछ हाथ भारत की अंदरूनी राजनीति का भी है। जानकार सूत्रों का कहना है कि विदेश सेवा के अधिकारियों यानी आईएफएस अधिकारियों…

व्यवस्था को चुभने वाले अधिकारी

September 21, 2026

मुंढे मई 2026 में एफडीए आयुक्त बने। कुछ ही महीनों में विभाग ने हजारों निरीक्षण किए, सैकड़ों लाइसेंस निलंबित किए, करोड़ों रुपये का मिलावटी या असुरक्षित माल जब्त किया और गुटखा-पान मसाला के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई की। बड़े ब्रांड, पुराने होटल, क्विक-कॉमर्स गोदाम, यहाँ तक कि मुंबई हाईकोर्ट की कैंटीन भी इस दायरे…

logo