वेणुगोपाल की अब क्या हैसियत है

Categorized as राजनीति

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को लेकर अब दो तरह की चर्चा है। उनके करीबियों का कहना है कि उन्होंने केरल में मुख्यमंत्री पद का त्याग किया, जिसकी वजह से उनका कद बढ़ गया है। कुछ पत्रकार भी इस लाइन को आगे बढ़ा रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं का एक खेमा है, जो कह रहा है कि वेणुगोपाल ने पूरी मेहनत की और मुख्यमंत्री नहीं बन पाए इससे उनकी हैसियत बहुत कम है। यह धारणा बनी है कि जब वे खुद अपने लिए कुछ नहीं ले सकते हैं तो दूसरे किसी नेता क्या दिलवा सकते हैं? इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह दूसरी धारणा ज्यादा तार्किक और सही है। कांग्रेस नेता वेणुगोपाल की हैसियत का अंदाजा इसी आधार पर कर रहे हैं कि उन्होंने केरल का मुख्यमंत्री बनने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन राहुल गांधी ने उनको नहीं बनाया।

राहुल और प्रियंका गांधी ने अंतिम फैसला वीडी सतीशन के पक्ष में किया। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता उनको चाहते थे और पार्टी की सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने भी उनके नाम पर वीटो किया था। दोनों बातें सही हैं। लेकिन अगर राहुल गांधी केसी वेणुगोपाल को बनाते तब भी कोई सवाल नहीं उठता। यह खबर पहले मीडिया में बड़ी होशियारी से लीक कर दी गई थी कि कांग्रेस के 63 में से 43 विधायक वेणुगोपाल के पक्ष में हैं। यह भी खबर खूब चल रही थी कि उन्होंने टिकट बांटे थे इसलिए उनको प्रति वफादार लोग ज्यादा जीते हैं। लेकिन जब सतीशन का फैसला हुआ तो एक भी विधायक ने सवाल नहीं उठाया। सो, वेणुगोपाल की हैसियत अब समय काटने वाली हो गई है। असल में वेणुगोपाल को अहमद पटेल से सीखना चाहिए था। अहमद पटेल के सामने 10 साल कांग्रेस की सरकार रही लेकिन कभी भी उन्होंने मंत्री बनने की सोची भी नहीं। तभी सारे मंत्री और मुख्यमंत्री उनके दरवाजे पर सजदा करते थे। वेणुगोपाल ने खुद मुख्यमंत्री बनने का प्रयास करके अपनी हैसियत बहुत घटा ली है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo