राहुल के आय-व्यय की सीबीआई, ईडी जांच!

Categorized as राजनीति

यह बड़ी खबर है लेकिन मीडिया में दब गई। एक तरफ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाए और कहा कि पिछले 22 साल में राहुल की आमदनी 11 करोड़ रुपए की है, जबकि उनकी यात्राओं का अनुमानित खर्च 60 करोड़ रुपए का है। हालांकि सरकार ने इसे लेकर कोई जांच शुरू नहीं कराई है। लेकिन इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राहुल गांधी के आय और व्यय की सीबीआई और ईडी दोनों से जांच कराने का आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि राहुल गांधी के पास आय से अधिक संपत्ति होने के मामले की जांच करके आठ हफ्ते में रिपोर्ट दी जाए।

असल में कर्नाटक भाजपा के एक कार्यकर्ता एस विघ्नेश शिशिर पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी के पीछे पड़े हैं। उन्होंने राहुल की दोहरी नागरिकता का मामला दायर किया था। इस पर पहले तो अदालत ने जांच के आदेश दिए। लेकिन बाद में उसी अदालत ने रोक लगा दी। एस विघ्नेश शिशिर ने ही राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति इकट्ठा करने का आरोप लगाया है। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने जांच के आदेश दिए हैं। अदालत ने सीबीआई और ईडी के साथ साथ सीरियस फ्रॉड जांच विभाग यानी एसएफआईओ को भी निर्देश दिया है और साथ ही केंद्र सरकार के वित्त व कॉरपोरेट मंत्रालय को भी निर्देश जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी।


Previous News Next News

More News

जंतर मंतर बेअसर नहीं रहा है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बुरी तरह से हारने और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार में से तीन सीटों पर जीत जाने के बाद ऐसी व्याख्या की जा रही है, जैसे जंतर मंतर पर हुआ छात्रों का आंदोलन…

जाटों ने दिखाया कि कैसे राजनीति होती है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जाट जीते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के यश डबास अध्यक्ष तो निर्दलीय दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष बने हैं। आमतौर पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जाति का गणित ज्यादा देखा जाता है। लेकिन दिल्ली छात्र संघ के चुनाव में जाति…

बालेन और तारिक कब आएंगे भारत?

September 21, 2026

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान अभी तक भारत नहीं आए हैं। तारिक रहमान तो भारत आने से पहले चीन की यात्रा कर आए हैं, जबकि यह अघोषित नियम था कि इन दोनों देशों के प्रधानमंत्री शपथ लेने के बाद सबसे पहले भारत की यात्रा करते हैं। य़ह परंपरा पहले…

आईएफएस लॉबी पर खेल बिगाड़ने का आरोप

September 21, 2026

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत की यात्रा टाल रहे हैं। इससे पहले वे चीन की यात्रा पर चले गए। कहा जा रहा है कि इसके पीछे उनके भारत यात्रा टालने के पीछे कुछ हाथ भारत की अंदरूनी राजनीति का भी है। जानकार सूत्रों का कहना है कि विदेश सेवा के अधिकारियों यानी आईएफएस अधिकारियों…

व्यवस्था को चुभने वाले अधिकारी

September 21, 2026

मुंढे मई 2026 में एफडीए आयुक्त बने। कुछ ही महीनों में विभाग ने हजारों निरीक्षण किए, सैकड़ों लाइसेंस निलंबित किए, करोड़ों रुपये का मिलावटी या असुरक्षित माल जब्त किया और गुटखा-पान मसाला के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई की। बड़े ब्रांड, पुराने होटल, क्विक-कॉमर्स गोदाम, यहाँ तक कि मुंबई हाईकोर्ट की कैंटीन भी इस दायरे…

logo