कांग्रेस की जल्दबाजी से उलझा तमिलनाडु

Categorized as राजनीति

कांग्रेस पार्टी ने तमिलनाडु में जल्दबाजी करके मामला उलझा दिया। इससे न सिर्फ विजय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का मामला टला, बल्कि विपक्षी गठबंधन के अंदर की राजनीति भी उलझ गई। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के ऐसे नेता खास कर सासंद मणिक्कम टैगोर, जो तमिलनाडु में डीएमके से अलायंस तोड़ कर विजय की पार्टी टीवीके के साथ चुनाव लड़ने के समर्थक थे, उन्होंने नतीजे आते ही राहुल गांधी पर दबाव डाला कि विजय का समर्थन किया। एक जानकार नेता का कहना है कि मणिक्कम टैगोर और कुछ अन्य नेताओं ने नतीजे आते ही कहना शुरू किया कि वे तो पहले से यह बात कह रहे थे और अब बिना देरी किए कांग्रेस को विजय का समर्थन करना चाहिए।

अगर कांग्रेस तत्काल समर्थन की घोषणा नहीं करती तो कोई आफत नहीं आ रही थी। डीएमके सुप्रीमो एमके स्टालिन से बात करके भी समर्थन दिया जा सकता था, जैसे कि कम्युनिस्ट पार्टियों ने किया है। स्टालिन दोनों कम्युनिस्ट पार्टियों या वीसीके और मुस्लिम लीग से नाराज नहीं हैं। लेकिन उनकी पार्टी कांग्रेस से बहुत नाराज है। हालांकि इसे लेकर भी कांग्रेस नेताओं के कहना है कि पार्टी को निकट भविष्य में डीएमके के साथ जाना ही नहीं है तो उसकी नाराजगी की क्यों परवाह करें। लेकिन इसका असर देश के दूसरे हिस्सों में गठबंधन सहयोगियों पर भी पड़ा है। वे कांग्रेस को अविश्वास की नजर से देख रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस की जल्दबाजी की वजह से विजय का मामला अटक गया। अगर कांग्रेस का समर्थन लेकर वे नहीं जाते तो हो सकता था कि राज्यपाल उनको सरकार बनाने के लिए पहली बार में ही बुला लेते। कांग्रेस की जल्दबाजी से तमिलनाडु का पूरा मामला उलझ गया।


Previous News Next News

More News

जंतर मंतर बेअसर नहीं रहा है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के बुरी तरह से हारने और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के चार में से तीन सीटों पर जीत जाने के बाद ऐसी व्याख्या की जा रही है, जैसे जंतर मंतर पर हुआ छात्रों का आंदोलन…

जाटों ने दिखाया कि कैसे राजनीति होती है

September 21, 2026

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डूसू के चुनाव में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जाट जीते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के यश डबास अध्यक्ष तो निर्दलीय दीपांशु शौकीन उपाध्यक्ष बने हैं। आमतौर पर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जाति का गणित ज्यादा देखा जाता है। लेकिन दिल्ली छात्र संघ के चुनाव में जाति…

बालेन और तारिक कब आएंगे भारत?

September 21, 2026

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान अभी तक भारत नहीं आए हैं। तारिक रहमान तो भारत आने से पहले चीन की यात्रा कर आए हैं, जबकि यह अघोषित नियम था कि इन दोनों देशों के प्रधानमंत्री शपथ लेने के बाद सबसे पहले भारत की यात्रा करते हैं। य़ह परंपरा पहले…

आईएफएस लॉबी पर खेल बिगाड़ने का आरोप

September 21, 2026

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान भारत की यात्रा टाल रहे हैं। इससे पहले वे चीन की यात्रा पर चले गए। कहा जा रहा है कि इसके पीछे उनके भारत यात्रा टालने के पीछे कुछ हाथ भारत की अंदरूनी राजनीति का भी है। जानकार सूत्रों का कहना है कि विदेश सेवा के अधिकारियों यानी आईएफएस अधिकारियों…

व्यवस्था को चुभने वाले अधिकारी

September 21, 2026

मुंढे मई 2026 में एफडीए आयुक्त बने। कुछ ही महीनों में विभाग ने हजारों निरीक्षण किए, सैकड़ों लाइसेंस निलंबित किए, करोड़ों रुपये का मिलावटी या असुरक्षित माल जब्त किया और गुटखा-पान मसाला के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई की। बड़े ब्रांड, पुराने होटल, क्विक-कॉमर्स गोदाम, यहाँ तक कि मुंबई हाईकोर्ट की कैंटीन भी इस दायरे…

logo