निशांत को लेकर अब भी सस्पेंस

Categorized as राजनीति

नीतीश कुमार 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे और भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के उप मुख्यमंत्री बनने की चर्चा पहले दिन से चल रही है। लेकिन उनको लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। इसका कारण यह है नीतीश अब भी कभी कभी निशांत की भूमिका लेकर संशय पैदा कर देते हैं तो कभी निशांत खुद भी पीछे हटते दिख रहे हैं। कहा जा रहा है कि नीतीश नहीं चाहते हैं कि निशांत को सीधे उप मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने किसी को कहा कि अभी मंत्री बनाया जाए और कोई बहुत बड़ा मंत्रालय नहीं दिया जाए। दूसरी ओर निशांत ने कह दिया कि अभी नीतीश कुछ दिन और पद पर बने रहें तभी वे सरकार में कोई पद संभालने के लिए तैयार होंगे।

दूसरी ओर पार्टी इस मामले में बंटी दिख रही है। उप मुख्यमंत्री बनने की आस लगाए बैठे कई नेता चाहते हैं कि निशांत न बनें तो दो लोग उप मुख्यमंत्री बन जाएंगे। क्योंकि अगर निशांत बनेंगे तो वे अकेले उप मुख्यमंत्री होंगे। दूसरी ओर नेताओं की बड़ी जमात जाहती है कि निशांत को डिप्टी सीएम बनाया जाए। उनका कहना है कि अगर निशांत डिप्टी सीएम नहीं बनते हैं और किसी एक या दो दूसरे नेताओं को डिप्टी सीएम बनाया जाता है तो पार्टी के अंदर नया पावर सेंटर बनेगा। इससे निशांत की ऑथोरिटी कमजोर होगी और पार्टी का भविष्य भी कमजोर होगा। क्योंकि अगर निशांत डिप्टी सीएम नहीं बनेंगे तो रणनीति के तहत किसी कुर्मी को डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाएगा। इससे कुर्मी मतदाताओं में नाराजगी बढ़ेगी। तभी भाजपा भी चाहती है कि कोईरी, कुर्मी और धानुक के 10 फीसदी वोट का परफेक्ट समीकरण बनाए रखने के लिए निशांत को डिप्टी सीएम बनाया जाए।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo