राहुल की तमिल राजनीति क्या है?

Categorized as राजनीति

राहुल गांधी अभी तक तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के लिए नहीं गए हैं। वे बगल के केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी गए और चुनावी सभा को संबोधित किया। लेकिन तमिलनाडु में कोई सभा नहीं की। आमतौर पर दिल्ली से जाने वाले नेताओं ने एक यात्रा में दोनों जगह सभाएं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो पिछले दो महीने में तीन बार तमिलनाडु का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कई चुनावी सभाओं को संबोधित किया है। अमित शाह भी कई चुनावी सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। लेकिन तमिलनाडु में अभी कांग्रेस का इंतजार हो रहा है। कहा जा रहा है कि तीन राज्यों केरल, असम और पुडुचुरी के चुनाव के बाद ही राहुल तमिलनाडु जाएंगे। इन तीनों राज्यों में नौ अप्रैल को मतदान है।

राहुल गांधी पुडुचेरी में चुनाव प्रचार के लिए गए तो उन्होंने वहां सिर्फ कांग्रेस को जिताने की अपील की। उन्होंने सहयोगियों की भी बात की लेकिन डीएमके का नाम नहीं लिया। गौरतलब है कि पिछली बार की तरह इस बार भी पुडुचेरी में कांग्रेस ज्यादा सीटें लड़ रही हैं। पिछली बार 14 सीट लड़ कर वह सिर्फ दो जीत पाई थी, जबकि डीएमके 13 सीट पर लड़ कर छह पर जीती थी। अगर इस बार भी पुडुचेरी में विपक्ष नहीं जीतता है तो कारण कांग्रेस होगी। बहरहाल, राहुल ने पुडुचेरी में कांग्रेस का नाम नहीं लिया और तमिलनाडु में प्रचार नहीं शुरू किया है। नौ अप्रैल के बाद वे तमिलनाडु जाते हैं तो देखना दिलचस्प होगा कि वे डीएमके के बारे में क्या कहते हैं और स्टालिन या उनके बेटे उदयनिधि के साथ साझा चुनावी रैली करते हैं या नहीं।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo