किंग महेंद्र का मुद्दा उठा कर फंसी राजद

Categorized as राजनीति

बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने जनता दल यू पर निशाना साधने के लिए दिवंगत किंग महेंद्र का नाम लिया। पार्टी के एमएलसी सुनील सिंह ने कहा कि किंग महेंद्र पैसा देकर राज्यसभा जाते थे। इस बात का जिक्र उन्होंने इस संदर्भ में किया कि जनता दल यू से भोला सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा है। वे किंग महेंद्र के छोटे भाई है। हालांकि इस बात की संभावना कम है कि जदयू की ओर से किसी भूमिहार को और वह भी बड़े कारोबारी को राज्यसभा भेजा जाएगा। लेकिन राजद ने पहले ही यह मुद्दा उठा कर जदयू को बैकफुट पर ला दिया है।

यह सही है कि किंग महेंद्र बिहार के सबसे धनी कारोबारी थे और देश के सबसे अमीर लोगों की सूची में भी 50 लोगों में उनका स्थान था। इसलिए वे चाहे लोकसभा का चुनाव लड़े हों या राज्यसभा गए हों, हर बार पैसे का जिक्र होता था। परंतु यह कम लोग जानते हैं कि किंग महेंद्र ने हमेशा पार्टियों को चेक से चंदा दिया। उन्होंने कभी भी किसी पार्टी या किसी नेता को नकद पैसे देकर टिकट नहीं लिया। वे संकट के समय नीतीश से जुड़े थे और उनकी मदद की थी। उनकी पार्टी को चंदा दिया था। लेकिन सुनील सिंह यह बात भूल गए कि जनता दल यू के टिकट से राज्यसभा जाने से पहले किंग महेंद्र राजद की टिकट से राज्यसभा गए थे। वह भी ऐसे समय में जब बिहार में जातीय लड़ाई सबसे चरम पर थी। भूमिहार और यादव एक दूसरे को देखना पसंद नहीं करते थे। जब चंदे की बात खुलेगी तो जाहिर है राजद के बड़े नेता भी कठघरे में आएंगे।


Previous News Next News

More News

मोदी-शाह पर ‘जेन जी’ को धमकाने का आरोप

August 1, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वे प्रदर्शन करने वाले युवाओं यानी ‘जेन जी’ को धमका रहे हैं। राहुल ने मोदी और शाह के लिए यह भी लिखा है कि वे देश का अतीत हैं। राहुल गांधी ने…

ताहिर हुसैन को उम्र भर जेल में रहना होगा

August 1, 2026

नई दिल्ली। छह साल पहले हुए दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए ताहिर हुसैन को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन को अदालत ने 13 जुलाई को दोषी ठहराया था। शुक्रवार, 31 जुलाई को…

प्रदर्शनकारी लड़की पर एफआईआर का विरोध

August 1, 2026

नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल लड़की रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले का कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध किया है। पुलिस ने रुचिका के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सीजेपी ने इसे कानून का…

कई राज्यों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन

August 1, 2026

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के अलावा घाघरा, सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। खबर है कि बिजनौर…

उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल

July 31, 2026

उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार, विनिर्माण और निर्यात का प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 का चौथा संस्करण 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इसकी तैयारियों की समीक्षा करते…

logo