य़ूथ कांग्रेस पर कार्रवाई से मिसाल बना रही है सरकार

Categorized as राजनीति

केंद्र सरकार और उसके अधीन आने वाली दिल्ली पुलिस कमाल कर रही है। एआई समिट में कपड़े उतार कर यूथ कांग्रेस के नेताओं ने जो प्रदर्शन किया था उसे सरकार ने किसी बड़े आतंकी हमले की तरह लिया है। कांग्रेस के नेता ठीक ही आरोप लगा रहे हैं कि पुलवामा हमले की जांच से ज्यादा तत्परता इस प्रदर्शन को लेकर दिखाई जा रही है। दिल्ली पुलिस ने पूरे देश में जांच और छापेमारी की है। यूथ कांग्रेस के नेता राजधानी दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश तक से गिरफ्तार किए गए हैं। कथित रूप से इस प्रदर्शन की साजिश रचने के आरोप में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु छिब को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पहले तो भाजपा के संबित पात्रा ने कहा था कि इसकी साजिश राहुल गांधी के घर पर बनाई गई थी और उसमें सोनिया गांधी व प्रियंका भी मौजूद थे। तब ऐसा लगा था कि कहीं पुलिस इन तीनों को पकड़ने भी न पहुंच जाए। बहरहाल, पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को अलग अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है। आमतौर पर इस तरह के प्रदर्शनों के मामले में लोग पकड़े जाते हैं और थाने से ही छूट जाते हैं। लेकिन इस मामले में तो दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट प्रदर्शन करने वालों को पुलिस रिमांड पर भेज रहा है। ऐसा लग रहा है कि सरकार एक मिसाल बनाना चाह रही है ताकि लोग प्रदर्शन करने से डरें। यूथ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भारत मंडपम में जाकर कपड़े उतार कर प्रदर्शन किया। तो यह कोई ऐसी साजिश नहीं है, जिससे देश की सुरक्षा खतरे में पड़ती है या देश की छवि खराब होती है। अगर इसे बहाना बना कर प्रदर्शन और विरोध को दबाने की जमीन बनाई जा रही है तो वह ठीक नहीं है।


Previous News Next News

More News

संसद में विपक्ष का नुक्कड़ नाटक

August 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों ने मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते के आखिरी कामकाजी दिन यानी शुक्रवार को संसद परिसर को नुक्कड़ नाटक की जगह बना दिया। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में राममंदिर चढ़ावा चोरी को एक नाटक के जरिए प्रदर्शित किया। इसमें कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भगवा कपड़ा पहन कर साधु बने…

मोदी-शाह पर ‘जेन जी’ को धमकाने का आरोप

August 1, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वे प्रदर्शन करने वाले युवाओं यानी ‘जेन जी’ को धमका रहे हैं। राहुल ने मोदी और शाह के लिए यह भी लिखा है कि वे देश का अतीत हैं। राहुल गांधी ने…

ताहिर हुसैन को उम्र भर जेल में रहना होगा

August 1, 2026

नई दिल्ली। छह साल पहले हुए दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए ताहिर हुसैन को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन को अदालत ने 13 जुलाई को दोषी ठहराया था। शुक्रवार, 31 जुलाई को…

प्रदर्शनकारी लड़की पर एफआईआर का विरोध

August 1, 2026

नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल लड़की रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले का कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध किया है। पुलिस ने रुचिका के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सीजेपी ने इसे कानून का…

कई राज्यों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन

August 1, 2026

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के अलावा घाघरा, सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। खबर है कि बिजनौर…

logo