विमान हादसे पर संदेह जताने लगा परिवार

Categorized as राजनीति

अजित पवार की मृत्यु का कारण बने विमान हादसे पर शरद पवार का परिवार भी संदेह जताने लगा है। पहले तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संदेह जताया था। उन्होंने इसकी जांच की मांग की थी। लेकिन उस समय शरद पवार ने खुल कर कहा था कि यह साजिश नहीं है, बल्कि हादसा है। उसके बाद बात खत्म हो गई थी। लेकिन अब रोहित पवार ने कहा है कि इसमें साजिश हो सकती है। ध्यान रहे रोहित पवार विधायक हैं और शरद पवार के समर्थन से आने वाले दिनों में पार्टी की कमान संभालने के सपने देखते हैं। उन्होंने कहा है कि वे 10 फरवरी को यानी मंगलवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। हालांकि अभी अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा और उनके दोनों बेटे पार्थ व जय पवार ने ऐसी कोई बात नहीं कही है।

सवाल है कि अगर संदेह पैदा किया जाता है और विमान हादसे को साजिश बताया जाता है तो किसकी ओर उंगली उठेगी? दूसरा सवाल यह है कि क्या सुनेत्रा पवार और उनके परिवार यह अफोर्ड कर सकता है? ध्यान रहे सोशल मीडिया में यह साजिश थ्योरी चल रही है कि पवार परिवार की एकजुटता और दोनों एनसीपी के विलय की बात अंतिम चरण में थी और उसी को रोकने के लिए यह विमान हादसा कराया गया। जाहिर है सुनेत्रा और उनका परिवार इस थ्योरी को लेकर आगे नहीं बढ़ सकता है। वे तो खुद ही विलय का विरोध कर रहे हैं। इसलिए साजिश बताने की बात के पीछे रोहित पवार और उनके पीछे शरद पवार की क्या मंशा है यह देखने वाली बात होगी। लेकिन उससे पहले एक बदलाव यह हुआ है कि बिना शोर शराबे के शरद पवार की पार्टी के 10 विधायक अपने को सुनेत्रा पवार की पार्टी के 40 विधायकों के साथ गिनने लगे हैं। रोहित पवार ने भी ऐसी गोलमोल बात कही, जिससे लग रहा है कि अब एनसीपी के 50 विधायक हैं और उनका समर्थन राज्य की भाजपा सरकार को है। उन्होंने एनसीपी विधायक दल के एक होने की बात कही। वे 10 फरवरी को अगर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं तो इस बारे में भी स्पष्टता आएगी।


Previous News Next News

More News

सत्रावसान में देरी का एक रिकॉर्ड तो टूटा

September 29, 2026

संसद का मानसून सत्र समाप्त हुए डेढ़ महीने से ज्यादा हो गए। सत्र 13 अगस्त को स्थगित हुआ था। लेकिन अभी तक सत्रावसान नहीं किया गया है। संसद स्थघित हुए 47 दिन हो गए हैं। आमतौर पर अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित होने के एक हफ्ते में सत्रावसान कर दिया जाता है। उसके बाद जब…

सीपीएम का अपना एजेंडा है

September 29, 2026

देश की सबसे बड़ी कम्युनिस्ट पार्टी सीपीएम के महासचिव एमए बेबी ने विपक्षी गठबंधन की बैठक बुलाने की पहल की। इस पहल पर ममता बनर्जी ने सबसे पहले जवाब दिया और उन्होंने बेबी से फोन पर बात की। कांग्रेस ने भी इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और उसके बाद 30 सितंबर की बैठक तय हुई।…

सपा-कांग्रेस की मुस्लिम वोट की खींचतान

September 29, 2026

वैसे उत्तर प्रदेश के मुसलमानो के मन में कोई भ्रम नहीं है। वे अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के साथ हैं क्योंकि उनको लग रहा है कि सपा ही इस बार भाजपा से लड़ने वाली मुख्य ताकत है। पिछले लोकसभा चुनाव मे उन्होंने देखा कि भाजपा के समर्थक मतदाताओं में भी अगर भाजपा से नाराजगी…

यूपीएससी के सवाल क्या एआई बना रहा है?

September 29, 2026

यह बहुत परेशान करने वाला सवाल है क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी एकमात्र ऐसी संस्था है, जिस पर प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज भी आंख मूंद कर भरोसा करते हैं। इसका भरोसा इतना गहरा है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो बार अपनी सुनवाई में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए और…

साहब अच्छे एक्टर नहीं!

September 29, 2026

कारण जो हो, साहब का विदेशियों के प्रति प्रेमिल झुकाव, और देसियों के प्रति रूखा बर्ताव बेढब है। फिर, बार-बार सीमित अंदाज, ऊँचे, हवाई दावे, वैज्ञानिकों विशेषज्ञों जैसे ऑडियेंस में भी घिसे-पिटे मुहावरे, उपदेश, आदि उन की समझ का भी सीमित दायरा दिखाता है। ऊँचे पद से वह थोड़ा ढँका जरूर रहा, पर छिपा नहीं…

logo