आरएन रवि के रवैए से बड़ा नुकसान

Categorized as राजनीति

हो सकता है कि तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि समझ रहे हों कि वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन वे देश का बड़ा नुकसान कर रहे हैं। वे राष्ट्रगान के नाम पर विधानसभा में अभिभाषण नहीं पढ़ कर यह दिखाना चाह रहे हैं कि उनके मन में बड़ा देशप्रेम है और तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके देश विरोधी है और इससे हो सकता है कि भाजपा की राजनीति को कुछ फायदा भी होता हो लेकिन इससे देश का बड़ा नुकसान हो रहा है। तमिलनाडु में अलगाव की भावना पहसे से ज्यादा गहरी होती है। पता नहीं इतनी बेसिक बात राज्यपाल और भारत सरकार समझ क्यों नहीं पा रही है।

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने इस बार लगातार चौथे साल विधानसभा में सरकार का लिखा अभिभाषण नहीं पढ़ा। वे हर बार एक ही बहाना करते हैं। उनका कहना है कि सदन की कार्यवाही की शुरुआत राष्ट्रगान से होनी चाहिए, जबकि तमिलनाडु में सदन की कार्यवाही तमिल गान से होती है और समापन राष्ट्रगान से होता है। बरसों से वहां ऐसा ही होता है। रवि इसे बदलना चाहते हैं। लेकिन राज्य सरकार नहीं बदल रही है। इस आधार पर वे हर साल पहले सत्र की कार्यवाही के दौरान अभिभाषण नहीं पढ़ते हैं। इस बार भी उन्होंने अभिभाषण नहीं पढ़ा। उनके चले जाने के बाद स्पीकर ने अभिभाषण पढ़ा। वे अपनी निष्ठा के प्रदर्शन में ऐसा करते हैं लेकिन हो सकता है कि इसका लाभ डीएमके को ही मिल जाए। ध्यान रहे एक तरफ भाजपा राष्ट्रवाद का मुद्दा बनाती है तो दूसरी ओर डीएमके ने तमिल उप राष्ट्रीयता और सनातन विरोध को अपना चुनावी मुद्दा बनाया है।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo