शिंदे को रोकने के लिए उद्धव कुछ भी करेंगे

Categorized as राजनीति

मुंबई में अगर शिव सैनिक मेयर बने तो वह उद्धव ठाकरे की पार्टी का हो वरना न हो, यह उद्धव ने तय किया है। इसलिए वे एकनाथ शिंदे की पार्टी के किसी व्यक्ति को मुंबई का मेयर बनने से रोकने के लिए कुछ भी करेंगे। गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने बाला साहेब ठाकरे की सौवीं जयंती का भावनात्मक कार्ड खेला है। उन्होंने भाजपा के आगे यह प्रस्ताव रखा है कि बाल ठाकरे को श्रद्धांजलि देने के लिए शिव सेना के किसी पार्षद को एक साल के लिए मेयर बना दिया जाए और उसके बाद चार साल भाजपा अपना मेयर बनाए। शिंदे यह भी समझा रहे हैं कि इससे उद्धव ठाकरे को झटका लगेगा और उनकी पार्टी टूट भी सकती है। उनके पार्षद शिंदे की पार्टी का समर्थन कर सकते हैं। हालांकि भाजपा इस प्रस्ताव को मानने को तैयार नहीं है। उसका कहना है कि यह ऐतिहासिक जनादेश है और वह अपना मेयर बनाएगी। इसे लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और एकनाथ शिंदे की मुलाकात भी हुई है, जिसमें भाजपा की ओर से दो टूक अंदाज में शिंदे को कह दिया गया है कि भाजपा अपना मेयर बनाएगी। अगर शिंदे मुंबई में अड़ंगा डालेंगे तो कल्याण डोंबिवली और उल्लासनगर में भाजपा भी अड़ंगा डाल सकती है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि उद्धव ठाकरे भी चाहते हैं कि किसी तरह से उनकी पार्टी का मेयर बने, जिसकी संभावना बहुत कम है और नहीं तो भाजपा का ही मेयर बने। बताया जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से संपर्क भी किया हुआ है। कहा जा रहा है कि उन्होंने भाजपा को परोक्ष समर्थन का वादा किया है। अगर एकनाथ शिंदे अड़े रहते हैं तो मेयर के चुनाव के समय उद्धव ठाकरे की पार्टी के पार्षद चुनाव का बहिष्कार कर देंगे। किसी शिव सैनिक को मेयर नहीं बनाए जाने की शिकायत करते हुए अगर उद्धव की पार्टी बहिष्कार कर देती है तो बीएमसी की संख्या 162 रह जाएगी, जिसमें बहुमत का आंकड़ा घट कर 82 हो जाएगा। भाजपा के पास अपने 89 पार्षद हैं। इसलिए उसको शिंदे के 29 पार्षदों की जरुरत ही नहीं पड़ेगी। उद्धव के इस दांव का इस्तेमाल भाजपा शिंदे पर दबाव डालने के लिए कर रही है।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo